NSA Action On Arms Smuggler Rizwan: बुलंदशहर पुलिस ने हथियार तस्कर रिजवान अंसारी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (National Security Act) के तहत कार्रवाई की है। एसएसपी श्लोक कुमार की संस्तुति पर जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने यह कार्रवाई की। रिजवान जेल से बाहर आने के लिए बेल लेने का प्रयास कर रहा था।
रिजवान अंसारी दिल्ली में अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में जेल में बंद था। 26 दिसंबर 2024 को जमानत पर रिहा होने के बाद उसने मोहल्ले में अपने साथियों के साथ जश्न मनाया, जिसमें अवैध हथियारों से हवाई फायरिंग की गई। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।
पुलिस ने रिजवान और उसके पुत्र को दो अवैध पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस, 7 अवैध तमंचे और एक गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया। जरूरी तथ्य यह है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों की सप्लाई रिजवान के गिरोह ने की थी।
एसएसपी श्लोक कुमार के अनुसार, रिजवान एक खतरनाक अपराधी है। दिल्ली और बुलंदशहर में उस पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में वह बुलंदशहर जिला कारागार में बंद है, जहां उस पर एनएसए की कार्रवाई की गई है।
हथियार सप्लाई करने का आरोप
बता दें, पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल लारेंस गैंग के शार्प शूटर्स को रिजवान अंसारी की तरफ से हथियार सप्लाई करने का आरोप है। मूसेवाला हत्याकांड के बाद NIA ने कई बार रिजवान अंसारी के घर पर भी छापे मारे थे।
हथियार तस्कर रिजवान अंसारी की रिहाई के जश्न का कार्यक्रम उसके बेटे अदनान अंसारी ने बनाया था। रिजवान के घर पहुंचते ही आतिशबाजी शुरू कर दी गई। डीजे, ढोल नगाड़ा बजाकर डांस भी हुआ था। इसकी खबर एसएसपी श्लोक कुमार तक जैसे ही पहुंची, तो पहले एसएसपी ने खुर्जा पुलिस को फटकार लगाई और रिजवान अंसारी के खिलाफ सख्त एक्शन का आदेश दिया।
एसपी देहात रोहित मिश्रा ने बताया कि जश्न के मामले में रिजवान अंसारी और उसके बेटे के खिलाफ खुर्जा कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है।
संबंधित खबरें
नोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
11 mins agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
12 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
16 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
16 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
21 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
