---विज्ञापन---

Noida Plot Scheme: 451 रेजिडेंशियल प्लॉट की आ गई ड्रॉ डेट, पार्क फेसिंग और ग्रीनबेल्ट के देनी होगी 5% ज्यादा कीमत

YEIDA Residential Plot Scheme 2024: ये रेजिडेंशियल प्लॉट यीडा सिटी के सेक्टर-24ए में हैं और इनमें 120 वर्गमीटर, 162 वर्गमीटर, 200 वर्गमीटर और 250 वर्गमीटर के अलग-अलग प्लॉट साइज ऑफर किए गए हैं।

YEIDA Residential Plot Scheme 2024: यमुना एक्सप्रेसवे पर रेजिडेंशियल प्लॉट लेने का सुनहरा मौका है। यहां 451 आवासीय प्लॉट के लिए 27 दिसंबर को ड्रॉ डेट निर्धारित की गई है। जानकारी के अनुसार ये रेजिडेंशियल प्लॉट यीडा सिटी के सेक्टर-24ए में हैं। बता दें इनमें 120 वर्गमीटर, 162 वर्गमीटर, 200 वर्गमीटर और 250 वर्गमीटर के अलग-अलग प्लॉट साइज ऑफर किए गए हैं।

प्लॉटों की कीमत 25900 रुपये प्रति वर्गमीटर से शुरू

दरअसल, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने नवंबर में 451 आवासीय प्लॉटों की स्कीम लॉन्च की थी। इस स्कीम में 30 नवंबर तक आवेदन लिए गए। अब इसकी ड्रॉ डेट का अनाउंस किया गया है। जारी आदेश में YEIDA अधिकारियों ने स्पष्ट करते हुए बताया कि इन प्लॉट की कीमत 25900 रुपये प्रति वर्गमीटर से शुरू हो रही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Video: संभल में नो एंट्री! पुलिस ने राहुल-प्रियंका को रोका, गाजीपुर बॉर्डर पर लगा भीषण ट्रैफिक जाम

YEIDA अधिकारियों के अनुसार लीज डीड की डेट से शुरू होकर ये सभी प्लॉट 90 साल के लीज पर दिए जाएंगे। इन प्लॉटों में पार्क-फेसिंग, ग्रीनबेल्ट प्लॉट के लिए एडिशनल प्रीमियम देना होगा, जो 5% की दर से निर्धारित किया गया है। इसके अलावा कोने के प्लॉट, 18 मीटर से अधिक चौड़ी सड़कों के पास प्लॉट होने पर भी एडिशनल 5 फीसदी प्रीमियम देना होगा।

---विज्ञापन---

60 दिन में करना होगा पूरा भुगतान 

जानकारी के अनुसार प्लॉट के आवंटन के बाद आवेदक को भुगतान के लिए 60 दिनों का समय दिया जाता है। आपको भुगतान YEIDA वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। YEIDA की वेबसाइट इस इसकी पूरी जानकारी दी गई है। बता दें भुगतान शुल्क में GST के लिए एडिशन भुगतान करना होगा।

हर कैटेगरी के लिए होगा अलग ड्रॉ

YEIDA वेबसाइट पर बताया गया है कि सभी प्लॉट का आवंटन लॉटरी के जरिए किया गा है। लॉटरी से सफल आवेदकों के नाम चुने जाएंगे। वेबसाइट के अनुसार हर कैटेगरी के लिए प्लॉट के लिए अलग-अलग ड्रॉ आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि प्लॉट स्कीम में असफल रहने वाले आवेदकों का नियम अनुसार रजिस्ट्रेशन शुल्क वापस किया जाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Rakesh Tikait गिरफ्तार कर थाने ले जाए गए; नोएडा में किसानों की महापंचायत में जा रहे थे BKU नेता

First published on: Dec 04, 2024 03:37 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola