टॉयलेट सीट ने उड़ाई अधिकारियों की नींद! सीवर लाइन में नहीं मिली खामी, सवाल- कैसे हुआ ब्लास्ट?

Noida News: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 के मकान नंबर सी-364 में सुनील प्रधान अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका 20 वर्षीय बेटा आशू नागर शनिवार दोपहर टॉयलेट गया था। तभी टॉयलेट में ब्लास्ट हो गया। घटना में आशू नागर बुरी तरह से झुलस गया।

injured youth

injured youth

विज्ञापन

Noida News: ग्रेटर नोएडा में सेक्टर-36 स्थित एक मकान में टॉयलेट की सीट ब्लास्ट होने से एक युवक बुरी तरह झुलस गया था। युवक अभी भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। वहीं इस घटना की जांच IIT एक्सपर्ट को दी गई है। मंगलवार को टीम जांच के लिए नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि बुधवार को टीम जांच के लिए पहुंच सकती है। इस घटना को लेकर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी भी परेशान हैं। फिलहाल अथॉरिटी अधिकारी भी ब्लास्ट की वजह तलाशने में जुटे हैं।

फ्लश बटन दबाते ही हुआ ब्लास्ट

Advertisment

सेक्टर-36 के मकान नंबर सी-364 में सुनील प्रधान अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका 20 वर्षीय बेटा आशू नागर शनिवार दोपहर टॉयलेट गया था। शौच के बाद जैसे ही उसने वेस्टर्न टॉयलेट सीट का फ्लश बटन दबाया तो सीट फट गई और आग की लपटें उठने लगीं। ब्लास्ट होने से आशू का चेहरा, हाथ, पैर और दूसरे अंग बुरी तरह से झुलस गए। घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और 35 प्रतिशत तक झुलसे युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को युवक की हालत में सुधार हुआ है।

अथॉरिटी के अधिकारी परेशान

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के वरिष्ठ प्रबंधक एपी वर्मा का कहना है कि घटनास्थल और आसपास की सीवर लाइन की जांच की गई है। कही भी कोई कमी नहीं मिली है। फिर भी सीवरों की अच्छी तरह से जांच कराई जा रही है। उनका कहना है कि अभी यह घटना कैसे घटी, इसका पता नहीं चल पाया है। अब IIT एक्सपर्ट ही जांच के बाद इसका खुलासा करेंगे।

विज्ञापन

बुधवार को पहुंच सकते हैं IIT एक्सपर्ट

मंगलवार को IIT एक्सपर्ट की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी। बताया जा रहा है कि बुधवार को टीम सेक्टर-36 जा सकती है। इस पर अथॉरिटी अधिकारी का कहना है कि IIT एक्सपर्ट अफसर से बात की गई है। जल्द ही टीम इस मामले की जांच करने पहुंचेगी।

विज्ञापन

मीथेन गैस से टॉयलेट की सीट फटी

पीड़ित युवक के पिता सुनील प्रधान का कहना है कि अथॉरिटी की टीम उनके घर जांच करने नहीं आई। उन्होंने आशंका जताई है कि मीथेन गैस से टॉयलेट की सीट फटी है। उनका कहना है कि लोगों ने गली में सीवर के ढक्कन रैंप के नीचे दबा दिए हैं, जिसके चलते गैस निकलने के लिए जगह नहीं मिल रही। हादसे की वजह यह भी हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ