नोएडा STF ने एनकाउंटर में 1 लाख के इनामी डकैत को किया ढेर, 40 से ज्यादा केस दर्ज

Noida STF Encounter Dacoit Vinod Gadariya: नोएडा एसटीएफ को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली। एसटीएफ ने कुख्यात बदमाश विनोद गडरिया को एनकाउंटर में मार गिराया। पढ़ें नोएडा से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट

Noida News, Noida police, Noida, Police Constable, Latest News, नोएडा समाचार, नोएडा पुलिस, नोएडा, पुलिस कांस्टेबल, ताजा खबर

नोएडा में दो पुलिस कांस्टेबलों को पीटा

विज्ञापन

Noida STF Encounter Dacoit Vinod Gadariya: STF की नोएडा यूनिट की शुक्रवार रात बुलंदशहर के जहांगीराबाद में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में कुख्यात डकैत मारा गया है। डकैत पर 40 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। डकैत की पहचान विनोद गडरिया के रूप में हुई है। वह मूल रूप से शामली के कैराना का रहने वाला था। बदमाश पर एक लाख का इनाम घोषित था।

20 साल से जरायम की दुनिया में था सक्रिय

एसटीएफ के एएसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि एनकाउंटर में मारा गया बदमाश विनोद पिछले 20 साल से जरायम की दुनिया में सक्रिय था। उसने वर्ष 2006 में पहली आपराधिक घटना को अंजाम दिया था। साल 2012 में उसे मुजफ्फरनगर की जिला कोर्ट से 7 साल की सजा हो चुकी थी। इसके बावजूद वह लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

Advertisment

5 जिलों की पुलिस कर रही थी तलाश

एनकाउंटर में मारे गए विनोद पर मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत समेत कई अन्य जिलों में केस दर्ज थे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 5 जिलों की पुलिस इन दिनों सरगर्मी से विनोद की तलाश कर रही थी, लेकिन बाजी नोएडा की एसटीएफ यूनिट ने मारी। एसटीएफ ने मुखबिर से मिली खास सूचना के आधार पर बदमाश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।

विज्ञापन

एसटीएफ के दो सिपाहियों को लगी गोली

एनकाउंटर के दौरान बदमाश की तरफ से की गई गोलाबारी में एसटीएफ के दो सिपाही घायल हुए हैं। दोनों को गोली लगी है। घायल अवस्था में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी बुलंदशहर दिनेश सिंह समेत एसटीएफ के कई अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना कर रहे हैं।

विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है मुठभेड़ 

बता दें कि करीब 6 महीने पहले मुजफ्फरनगर पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की थी। जिसमें विनोद गडरिया डकैत गैंग के सदस्यों से जंगल में मुठभेड़ हुई थी। डकैतों ने पुलिस पर फायरिंग भी की थी, फिर जवाबी कार्रवाई में 4 डकैत गोली लगने से घायल हो गए थे। जिन्हें गिरफ्तार किया गया था। इसमें विनोद गडरिया भी शामिल था। इसी तरह करीब 3 महीने पहले मुजफ्फरनगर में शाहपुर थाना क्षेत्र में विनोद गडरिया गैंग के बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। बदमाशों के कब्जे से तीन 315 बोर के तमंचे, एक ट्रैक्टर, तीन जिंदा कारतूस और तीन खोखे बरामद किए गए थे।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ