Uttar Pradesh Crime News: पोस्टमार्टम हाउस में इंसान दिन के उजाले में जाने से भी कतराता है। लेकिन अब जो मुर्दाघर का किस्सा सामने आया है, उसे जानकर आप हैरानी प्रकट करेंगे। मुर्दों के बीच लोग जाने की सोच भी नहीं सकते। लेकिन लाशों के बीच नोएडा के सफाई कर्मचारी ने जो कांड किया है। उसकी शायद ही कोई कल्पना करे। दरअसल ये सफाई कर्मचारी अय्याशी के लिए अपने साथ युवती को लेकर आया था। यह युवती देह व्यापार में शामिल बताई जा रही है। डीप फ्रीजर वाले कमरे में युवती के साथ सफाई कर्मचारी का आपत्तिजनक हालत में वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में स्ट्रेचर पर रखी लाश भी नजर आ रही है। वीडियो किसने बनाया? अभी पता नहीं लग पाया है।
यह भी पढ़ें:पाकिस्तान में स्कूल वैन पर गोलीबारी, 2 बच्चों की मौत; 5 की हालत नाजुक
सेक्टर-39 थाना इलाके में आने वाले सेक्टर-94 के पोस्टमार्टम हाउस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसके बाद लाशों की सुरक्षा पर भी लोग सवाल उठाने लगे हैं। 2 मिनट 21 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि ये शख्स युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में है। मुर्दाघर में फिलहाल किसी महिला कर्मचारी की नियुक्ति नहीं है। इस पोस्टमार्टम हाउस में हादसे और हत्या के मामलों से संबंधित मुर्दे रखे गए हैं। जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
पुलिस को वीडियो बनाने वाले की भी तलाश
मामला सामने आने के बाद UP पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। वहीं, पुलिस को वीडियो बनाने वाले की तलाश भी है। माना जा रहा है कि जिसने वीडियो बनाया? वह भी इनके साथ शामिल हो सकता है। उसने चोरी-छिपे वीडियो बना लिया हो। स्वास्थ्य विभाग ने भी मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं। अमेरिका के ओहियो में कुछ दिन पहले पुलिस ने ऐसे कर्मचारी को गिरफ्तार किया था, जो लाशों के साथ संबंध बनाता था। आरोपी ने स्वीकार किया था कि वह 100 लाशों के साथ शर्मसार कर देने वाली हरकत कर चुका है। आरोपी का नाम डगलस था। जो सेक्स करने से पहले शराब पीता था। आरोपी की शिकायत उसकी पत्नी ने ही की थी।
ये भी पढ़ेंः बदलापुर-अकोला के बाद मुंबई में रेप, 13 साल की बच्ची बनी हवस का शिकार, FIR दर्ज आरोपी गिरफ्तार
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
9 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
14 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
15 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
15 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
16 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines