नोएडा में चौंकी इंजार्च ने ली रिश्वत, वीडियो वायरल होने पर हुआ एक्शन

Uttar Pradesh Noida News : नोएडा पुलिस के एक चौकी इंजार्च पर रिश्वत लेने के आरोप में एक्शन हुआ है। बताया जा रहा है कि चौकी इंचार्ज ने एक व्यक्ति से रिश्वत ली है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Suspended

Suspended

विज्ञापन

Uttar Pradesh Noida News (जुनेद अख्तर) : नोएडा में एक पुलिस चौकी इंचार्ज रिश्वत लेने के आरोप में सस्पेंड किया गया है। बताया जा रहा है कि चौकी इंचार्ज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें चौकी इंचार्ज एक व्यक्ति से रिश्वत लेते हुए दिख रहा है। विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी दारोगा के खिलाफ थाना फेस-1 में भ्रष्टाचार एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

चौकी इंचार्ज के खिलाफ केस भी दर्ज

Advertisment

नोएडा जोन डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि गोल चक्कर चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार गौतम कुछ लोगों से रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हुए थे। इसकी वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल हुई। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही उनके खिलाफ थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान की शिकायत पर भ्रष्टाचार सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

डीसीपी ने बताया कि इनकी विभागीय जांच की जा रही है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों से पता चला है कि इस एक्शन के बाद शहर में तरह-तरह की चर्चा है। बताया जाता है कि चौकी प्रभारी के बर्खास्तगी की रिपोर्ट भी गई है। जल्द ही इस पर कार्रवाई होने की चर्चा है। यहां तक कहा जा रहा है कि आने वाले समय में कई करप्ट पुलिसकर्मियों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


डीसीपी के पेशकार पर हो चुका है एक्शन

बताया जाता है कि पुलिस कमिश्नर के कड़े तेवर से भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अभी 2 दिन पहले नोएडा के डीसीपी के यहां तैनात पेशकार को सस्पेंड कर दिया गया था। पेशकार के सस्पेंड को लेकर भी तरह-तरह की चर्चा है।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

 



विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ