Noida Chunav Exit Poll 2024 LIVE Updates: बीजेपी लगाएगी हैट्रिक, या सपा रोकेगी विजय रथ?

Noida Lok sabha Election Exit Poll 2024 LIVE Updates: एनसीआर की चार प्रमुख सीटों गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गुड़गांव और फरीदाबाद लोकसभा सीट पर फिलहाल बीजेपी पार्टी के सांसद है। गुड़गांव लोकसभा सीट पर इस बार सबसे अधिक कुल 60.70 फीसदी मतदान हुआ है।

Noida Lok Sabha Election exit poll

Noida Lok Sabha Election exit poll

Noida Exit Poll Result 2024 LIVE: देश की 18 वीं लोकसभा गठन के लिए 1 जून की शाम सातवें चरण के मतदान खत्म हो गए, अब 4 जून को नतीजे आएंगे। इससे पहले आज शाम 6.30 बजे के बाद एग्‍ज‍िट पोल के आंकड़े आने शुरू हो जाएंगे।। एनसीआर में गाजियाबाद , गौतमबुद्ध नगर, गुड़गांव और फरीदाबाद लोकसभा सीट पर फिलहाल बीजेपी पार्टी से सांसद हैं। क्या इन सीटों पर बीजेपी दोबारा अपना परचम लहराया पाएगी? या कांग्रेस और JJP उनका खेल बिगाड़ रही हैं। एनसीआर के एग्‍ज‍िट पोल के ताजा आंकड़ों की पल-पल की अपडेट आपको यहां म‍िलती रहेगी। सबसे तेज अपडेट के ल‍िए जुड़े रहें न्‍यूज24 के साथ…

विज्ञापन
एक्जिट पोल NDA INDI Alliance Others
NEWS24 TODAY’S CHANAKYA
India TV-CNX
ABP-C Voters
Aaj Tak-My Axis
TV9-POLSTRAT-PEOPLE’S INSIGHT

गाजियाबाद लोकसभा सीट

विज्ञापन

इस सीट पर बीजेपी ने पूर्व विधायक अतुल गर्ग को टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने यहां डॉली शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा था। बसपा की तरफ से यहां नंद किशोर पुंडीर हैं। 2019 में इस सीट से बीजेपी के वीके सिंह 944503 वोट पाकर चुनाव जीते थे। यहां 26 अप्रैल को दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग के मुताबिक इस सीट पर कुल 51.37 प्रतिशत मतदान हुए हैं। इस सीट के अंतर्गत पांच विधानसभा आती हैं।

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट

इस सीट पर इस बार 53.30% वोटिंग हुई है। यहां से कुल 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। जिनमें समाजवादी पार्टी से महेंद्र नागर, बीजेपी से महेश शर्मा प्रमुख हैं। महेश शर्मा इस सीट पर पिछले दो चुनाव 2014 और 2019 पर जीत दर्ज कर चुके हैं। 2019 में उन्हें कुल 830812 वोट मिले थे। इसके सीट पर नोएडा, जेवर, दादरी, सिकंदराबाद और खुर्जा विधानसभा सीट आती हैं।

विज्ञापन

गुड़गांव (गुरुग्राम) लोकसभा सीट

इस सीट पर इस बार कुल 60.70 फीसदी मतदान हुआ है। यह हरियाणा की हाईप्रोफाइल सीट है। बीजेपी ने यहां से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को टिकट दिया था। कांग्रेस ने अभिनेता राज बब्बर पर भरोसा जताया था। वहीं, सिंगर राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया यहां से जेजेपी के उम्मीदवार थे। इस सीट पर कुल 9 विधानसभा आती हैं। 2019 में यहां से बीजेपी से राव इंद्रजीत सिंह चुनाव जीते थे।

फरीदाबाद लोकसभा सीट

इस सीट पर 25 मई को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक फरीदाबाद सीट पर इस बार कुल 57.4 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि 2019 में यहां 64.7 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। वह इस सीट पर बीजेपी ने कृष्ण पाल गुर्जर को टिकट दिया था, वह पिछले 10 साल से सांसद हैं। कांग्रेस ने यहां से चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया। वहीं, जेजेपी ने नलिन हुड्डा और आईएनएलडी ने सुनील तेवतिया को चुनाव मैदान में उतारा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ