Noida News: कैलाश हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी, एसएमओ ने मेल मिलते ही दर्ज कराई शिकायत

Noida News: नोएडा के सेक्टर 71 स्थित कैलाश हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद मेडिकल सुपरिटेंडेंट की तहरीर पर फेस 3 कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Noida Kailash Hospital Bomb Threat

नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी (Pic Credit-ANI)

विज्ञापन

Noida News: नोएडा के सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल प्रबंधन को एक मेल मिला है। मेल में अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मेल मिलने के बाद से अस्पताल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर पुलिस से शिकायत की। मामले में कैलाश अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट राजेश पाराशर की तहरीर पर फेस तीन कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

साइबर सेल को जांच में लगाया गया

मामले में साइबर सेल को जांच के लिए लगाया गया है साइबर सेल आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। मेल के बारे में अन्य जानकारी खंगालने में पुलिस की टीम लगी हुई है।

Advertisment

शरारती तत्व का हो सकता है काम

आशंका है कि कैलाश अस्पताल को जो मेल भेजा गया है वह किसी शरारती तत्व का काम हो सकता है। हालांकि आरोपी की पहचान होने के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस ने मेल का इतिहास खंगालने शुरू कर दिया है। दावा किया गया है कि पुलिस जल्द ही इस मामले में किसी नतीजे पर पहुंचेगी।

पूर्व में भी स्कूलों को मिल चुके हैं ऐसे मेल

यह कोई पहला मामला नहीं है जब नोएडा के किसी संस्थान को धमकी भरा मेल मिला हो। इससे पूर्व में भी नोएडा के नामी स्कूलों के अलावा डीएलएफ मॉल प्रबंधन को भी बम से उड़ाने की धमकी भरे मेल मिल चुके हैं। बाद में पता चला था कि यह मेल शरारती तत्व द्वारा स्कूल की छुट्टी कराने के मकसद से किए गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ