---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

अपने आशियाने का सपना होगा पूरा, यमुना प्राधिकरण का स्पेशल प्लान तैयार, जानें क्या होगी स्कीम

नोएडा एयरपोर्ट के आसपास लोगों के लिए अपना आशियाना का सपना साकार होगा। इसे लेकर यमुना प्राधिकरण ने विशेष प्लान तैयार की है। 7 से 8 लाख एक प्लाट की कीमत होगी। पढ़ें ग्रेटर नोएडा से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट।

Greater Noida News : नोएडा एयरपोर्ट के आसपास अपने आशियाना का सपना देखने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए गुड न्यूज है। इसके तहत प्राधिकरण 30 वर्गमीटर भूखंड की योजना लॉन्च करने वाला है। इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं होगी। 18 जून को होने वाली प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। प्रस्ताव पास होने के तुरंत बाद स्कीम लॉन्च कर दी जाएगी। पहले चरण में 8 हजार से अधिक भूखंड की स्कीम लॉन्च होगी। इस स्कीम का इंतजार शहर के हजारों लोगों को है जो कि कम आय के चलते 100 वर्गमीटर के भूखंड में अपनी किस्मत नहीं आजमा पाएं थे।

सेक्टर 18 व 20 में होगा भूखंड

छोटे प्लाट की स्कीम के तहत यह योजना सेक्टर 18 व 20 में लॉन्च की जाएगी। इसके लिए जगह देख ली गई है। एक प्लाट की कीमत 7 से 8 लाख रुपये के बीच होगी। इस प्लॉट पर मालिक ढाई मंजिल तक मकान बना सकेंगे। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिन लोगों को लॉटरी में प्लॉट मिलेगा उनको किस्तों में भुगतान का मौका दिया जाएगा। हालांकि इसके लिए एक विशेष समय सीमा तय की जाएगी।

---विज्ञापन---

प्रॉपर्टी डीलर नहीं कर सकेंगे आवेदन

इस योजना का लाभ सीधे तौर पर शहर के कमजोर वर्ग के लोगों को मिले, इसके लिए प्राधिकरण ने नियम व शर्त रखी है। इस शर्त के तहत प्रॉपर्टी डीलर इसमें आवेदन नहीं कर सकेंगे। प्राधिकरण ने शर्त रखी है कि जो भी इस स्कीम में आवेदन करेगा यदि उसका प्लाट निकलता है तो वह अगले 10 सालों तक इसे बेच नहीं सकेगा। ऐसे में प्रॉपर्टी डीलर की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। पूर्व में कई ऐसे मामले सामने आए जब बड़े भूखंड की स्कीम में प्रॉपर्टी डीलर अपने परिवार के अलग-अलग लोगों के नाम से कई फार्म भर देते है।

क्या बोले सीईओ

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने बताया कि हमारा प्रयास है कि कम दाम में लोगों को भूखंड मिल सके। इसके तहत 30 मीटर की स्कीम लॉन्च की जाएगी। कम आय वाले लोगों को भी यमुना सिटी में अपना आशियाना बनाने का मौका प्राधिकरण देगा।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 16, 2025 10:56 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola