Bulandshahr News: दारोगा की टोपी पहन दोस्त ने बनाई रील, SSP ने पुलिसवाले पर लिया एक्शन

यूपी के बुलंदशहर में थाना प्रभारी की कैप दोस्त ने लगाकर रील वायरल कर दी। इस मामले में पुलिस कप्तान ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी ने मामले की रिपोर्ट मांगी है। क्या है पूरा मामला,पढ़ें बुलंदशहर से शाहनवाज चौधरी की रिपोर्ट।

Bulandshahr news (1)

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में थाना प्रभारी की कैप दोस्त ने लगा ली और फिर वाहवाही लूटने के लिए रील वायरल कर दी। आपत्तिजनक मामला पुलिस कप्तान के दरबार तक पहुंचा। कप्तान ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। वायरल रील को लेकर लोग सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस के इकबाल का मजाक बना रहे थे। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंप रिपोर्ट मांगी है। जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीरपुर के प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सैनी और उनके किसी जानकार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन

8 सेकेंड का हुआ वीडियो वायरल

8 सेकेंड के इस वीडियो में एक शख्स इंस्पेक्टर शिव प्रकाश सैनी की यूनिफॉर्म वाली कैप अपने सिर पर लगाए हुए है। थाना प्रभारी की सरकारी पिस्टल इसी शख्स के पास दिख रहा है। रील में थाना प्रभारी और उनके जानकार शख्स के कई फोटोज भी अटैच हैं। इसी वीडियो का बुलंदशहर एसएसपी ने संज्ञान लिया औऱ आरोपी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सैनी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके साथ ही सीओ सिकन्दराबाद को जांच सौंप दी है।

विज्ञापन

कार में लड़की क्यों छिप रही है

वीडियो में आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर की टोपी लगाए दिख युवक के पीछे एक बैठी हुई दिखती है। वह मोबाइल के कैमरे से बचती नजर आ रही है। यह लड़की कौन है। विभागीय लड़की है या फिर शख्स और थाना प्रभारी की जानकार है। इसकी भी जांच जारी है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया इस प्रकार का आचरण झेला नहीं जाएगा। इस वीडियो के सामने आने के बाद इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं सीओ को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। फिलहाल, जांच के बाद ही पूरे मामले का पता चल पाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ