Noida International Airport Latest Update (जुनेद अख्तर) : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। यमुना अथॉरिटी और जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि डीएम ने नोएडा एयरपोर्ट की तैयारियों की समीक्षा की है। एयरपोर्ट और जिला प्रशासन की तरफ से दावा किया जा रहा है कि 17 अप्रैल तक उड़ान शुरू कर दी जाएगी। जबकि अभी भी एयरपोर्ट का बहुत काम होना बाकी है।
डीएम ने एयरपोर्ट की तैयारियों को परखा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जल्द शुरू करने को लेकर डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में एयरपोर्ट इमरजेंसी प्लानिंग कमेटी की मीटिंग हुई। प्रशासन की तरफ से तैयारियों में तेजी देखी जा रही है। इमरजेंसी प्लानिंग कमेटी की इस मीटिंग में कई महत्वपूर्ण अधिकारी शामिल हुए। मीटिंग में अग्निशमन और अस्पताल जैसी मूल तैयारियों की रणनीतियों के साथ रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर इमरजेंसी की स्थिति से निपटने की रणनीतियों पर चर्चा हुई। इस दौरान नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के CEO क्रिस्टोफ श्रेलमैन और COO किरण जैन मीटिंग में उपस्थित रहे।
आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा
डीएम ने एयरपोर्ट की आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही इसके लिए स्थानीय अस्पतालों और एंबुलेंस सेवाओं के साथ कॉर्डिनेशन पर जोर दिया। आपातकालीन योजना में अग्निशमन और बचाव कार्यों के लिए विशेष रणनीतियां तैयार की गई हैं।
ये भी पढ़ें : नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी लोकेश बर्खास्त, कई अफसरों पर गिरेगी गाज, चलेगा बुलडोजर
खतरनाक घटनाओं को रोकने के लिए बनाई रणनीति
डीएम ने इसके अलावा पुलिस विभाग से सुरक्षा प्रतिक्रियाओं पर चर्चा की। एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिए नागरिक सुरक्षा बलों और स्वयंसेवी संगठनों को योजना में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। इसी के साथ खतरनाक घटनाओं से निपटने के लिए CBRN (रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर) आपातकालीन प्रबंधन रणनीतियां भी तैयार की जा रही हैं।
ये भी पढ़ें : नोएडा अथॉरिटी ने बिना परमिशन के बना दिया डंपिंग ग्राउंड, जानिए कैसे हुआ खुलासा
17 अप्रैल को उड़ान शुरू करने का दावा
डीएम ने तैयारियों के विषय में कहा कि एयरपोर्ट के परिचालन से पहले सभी आपातकालीन तैयारियां पूरी की जाएंगी। ये कदम नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सुरक्षित बनाने में मदद करेंगे। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानों की शुरुआत 17 अप्रैल 2025 से होने का दावा किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
8 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
10 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
13 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
15 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
15 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
17 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
18 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
19 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
21 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines