---विज्ञापन---

नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी लोकेश बर्खास्त, कई अफसरों पर गिरेगी गाज, चलेगा बुलडोजर

Uttar Pradesh Noida Authority : नोएडा शहर के कई अलग-अलग हिस्सों में अवैध निर्माण धड़ल्ले से चल रहा है। इन अवैध निर्माण कार्यों में अथॉरिटी अधिकारियों की मिलीभगत भी सामने आई है। जिसके बाद जूनियर इंजीनियर समेत कई अधिकारियों पर एक्शन लिया गया है।

---विज्ञापन---

Uttar Pradesh Noida Authority (जुनेद अख्तर) : नोएडा अथॉरिटी क्षेत्र में इन दिनों धड़ल्ले से अवैध निर्माण कार्य किए जा रहे हैं शहर के कई अलग-अलग हिस्सों में अवैध निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके बाद जूनियर इंजीनियर समेत कई अधिकारियों पर एक्शन लिया गया है। सूत्रों से पता चला है कि इस पूरे मामले को लेकर एक दर्जन से ज्यादा अधिकारियों की जांच चल रही है। जल्द ही इन अधिकारियों पर भी  गाज गिर सकती है। वहीं, अवैध निर्माण कार्यों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कराया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान बड़े पैमाने पर चलता मिला काम
नोएडा अथॉरिटी के ओएसडी महेंद्र प्रसाद ने संबंधित अधिकारियों के साथ ग्राम सलारपुर खादर, हनुमान मूर्ति, बरौला और बसई ब्रहाउद्दीनपर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि अधिसूचित जमीन पर नोएडा अथॉरिटी की बिना अनुमति के बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण किया गया। इसकी जानकारी अथॉरिटी तक को नहीं दी गई।

---विज्ञापन---

जूनियर इंजीनियर लोकेश की सेवाएं समाप्त
ओएसडी महेंद्र प्रसाद ने इसकी सारी जानकारी सीईओ को दी, जिसके बाद इस मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई देखने को मिली। मामले में कई अधिकारियों पर गाज गिरी। संबंधित क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर लोकेश शर्मा की अथॉरिटी से सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी किया गया।

ये भी पढ़ें : दिल्ली-नोएडा से वृंदावन जाना होगा आसान, यमुना एक्प्रेसवे से जुड़ेगी बाइपास परियोजना

---विज्ञापन---

लेखपाल भी एक्शन, वर्क सर्किल अफसरों को नोटिस जारी
लेखपाल विनय सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है। इसके अलावा अथॉरिटी में तैनात वरिष्ठ प्रबंधक वर्क सर्किल-3 व 8 को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। इस क्षेत्र में बड़े-बड़े शो रूम के अलावा दुकान और अवैध इमारत शामिल है। जिनका निर्माण अवैध रूप से कराया गया।

ये भी पढ़ें : दूसरे नोएडा एक्सप्रेसवे को मिली हरी झंडी, यमुना किनारे बनेगा 6 लेन का एलिवेटेड रोड

---विज्ञापन---

अवैध निर्माणों पर चलेगा बुलडोजर
बताया जा रहा है कि इससे पहले नोएडा अथॉरिटी ने कार्रवाई करते हुए यहां लाल रंग से निशान लगवाए थे। ओएसडी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि सिविल कोर्ट के आदेशों के गलत व्याख्या कर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस को भी अवगत कराया गया है। जल्द ही अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया जाएगा।

First published on: Apr 02, 2025 05:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola