हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नोएडा Airport को मिलेगी हाईस्पीड ट्रेन और नए रेलमार्ग की कनेक्टिविटी, यूपी सरकार ने तेज किए बड़े प्रोजेक्ट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को हाईस्पीड ट्रेन, नमो भारत और नए रेलमार्ग से जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है. सरकार का दावा है कि भविष्य में दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट तक सिर्फ 21 मिनट में पहुंचा जा सकेगा, जिससे यात्रियों और उद्योगों दोनों को बड़ा फायदा मिलेगा.

विज्ञापन
नोएडा एयरपोर्ट के बेहतर कनेक्टिविटी के लिए बड़ी योजना. (Image:Ai)

उत्तर प्रदेश सरकार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को देश के बड़े रेल और सड़क नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में तेजी से काम कर रही है. इसी कड़ी में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए. सरकार की योजना है कि जेवर एयरपोर्ट को दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड ट्रेन और रुंधी-चोला रेलमार्ग से सीधे जोड़ा जाए, ताकि इस रूट के यात्रियों और उद्योगों दोनों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके. ऐसा माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद नोएडा एयरपोर्ट देश के सबसे आधुनिक और सुविधाजनक एयरपोर्ट हब में शामिल हो जाएगा, जो न सिर्फ नोएडा, बल्कि पूरे राज्य के विकास में बड़ा कदम साबित होगा.

यह भी पढ़ें: Delhi-Meerut Namo Bharat: दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन के यात्रियों की लगी लॉटरी! भीड़ कम

ईस्पीड ट्रेन और नमो भारत से सफर होगा बेहद आसान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकारियों ने बैठक में बताया कि नोएडा एयरपोर्ट से गाजियाबाद तक नमो भारत परियोजना की डीपीआर तैयार कर ली गई है और इसे मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है. वहीं दिल्ली से वाराणसी के बीच प्रस्तावित हाईस्पीड ट्रेन परियोजना में नोएडा एयरपोर्ट स्टेशन को शामिल करने की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है. सरकार का दावा है कि भविष्य में दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट तक का सफर महज 21 मिनट में पूरा किया जा सकेगा. इसके अलावा चोला से रुंधी तक बिछने वाले नए रेलमार्ग से एयरपोर्ट और यमुना सिटी के औद्योगिक सेक्टरों को सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे व्यापार और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा.

विज्ञापन

एक्सप्रेसवे और हाइड्रोजन बसों से भी योजना में शामिल

यमुना एक्सप्रेसवे को आगरा-लखनऊ, बुंदेलखंड, गंगा, पूर्वांचल और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना पर भी तेजी से काम हो रहा है, साथ ही इसे यीडा क्षेत्र में औद्योगिक विकास और निवेश के नए अवसर खुलेंगे. वहीं नोएडा एयरपोर्ट से कॉमर्शियल फ्लाइट शुरू होने की तैयारी के साथ ही परी चौक से जेवर एयरपोर्ट तक हाइड्रोजन बस सेवा शुरू करने की योजना भी बनाई गई है. जानकारी के मुताबिक, पांच हाइड्रोजन बसें फ्लाइट शेड्यूल के अनुसार यात्रियों को एयरपोर्ट तक पहुंचाएंगी. इतना ही नहीं, दिल्ली, हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों से भी बस सेवाएं चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी.

यमुना सिटी में विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सरकार ने प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए बड़े स्तर पर लैंडबैंक तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं. अधिकारियों ने मथुरा, हाथरस, अलीगढ़ और आगरा अर्बन सेंटर के मास्टर प्लान की जानकारी भी साझा की है. हाथरस में शुरुआती चरण में करीब 4000 हेक्टेयर क्षेत्र में विकास कार्य किए जाएंगे, वहीं यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे लंबे समय से बंद पड़ी 60 मीटर चौड़ी सड़क को भी खोल दिया गया है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है. पहले लोग कच्चे रास्तों से गुजरने को मजबूर थे, लेकिन अब यह सड़क चालू होने के बाद यातायात पहले से ज्यादा आसान और तेज हो गया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Greater Noida West Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट वालों बल्ले-बल्ले! एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार को

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola