नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात होंगे 1030 CISF जवान, गृह मंत्रालय से मिली मंजूरी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यीडा सिटी में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था में 1030 CISF जवान तैनात होंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 1030 जवानों की तैनाती को स्वीकृति दे दी है।

Noida Airport

Noida Airport

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यीडा सिटी में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था में 1030 CISF जवान तैनात होंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 1030 जवानों की तैनाती को स्वीकृति दे दी है, जो एयरपोर्ट परिसर और उससे जुड़े क्षेत्रों की सुरक्षा में तैनात किए जाएंगे।

467 फ्लैट होंगे आवंटित
शादीशुदा जवानों के लिए फ्लैट की व्यवस्था को लेकर ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने सीआईएसएफ को पत्र भेजा है। प्राधिकरण द्वारा 467 फ्लैट सीआईएसएफ को किराये पर उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि जवानों को आवास की कोई समस्या न हो। यह आवास ग्रेटर नोएडा में होंगे।

Advertisment

मुख्य सचिव की बैठक में बनी सहमति
इस प्रस्ताव पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में सहमति बनी। जिसमें सुरक्षा, आधारभूत ढांचे और लॉजिस्टिक जरूरतों पर चर्चा की गई थी। प्राधिकरण का कहना है कि 10 फ्लैट अधिकारियों के लिए भी आवश्यक है जिनकी व्यवस्था पर अभी काम जारी है।

अविवाहित जवानों के लिए विशेष व्यवस्था
एयरपोर्ट परिसर में अविवाहित जवानों के लिए आवास की सुविधा प्रदान की जाएगी। तैनाती स्थल के समीप ही उनकी आवासीय जरूरतें पूरी की जा सकें। इससे सुरक्षा बल की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता भी बेहतर होगी।

नोडल अधिकारी से बातचीत
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के नोडल अफसर शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि सुरक्षा बलों की तैनाती से एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी। हमारा प्रयास है कि जवानों को सभी आवश्यक सुविधाएं समय रहते उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अगले महीने से इसके शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ