News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Noida News: नोएडा के शहदरा गांव (सेक्टर-144) के रहने वाले एक कंपनी कर्मचारी कालीचरण से साइबर ठगी की गई। ठगों ने उनके बैंक खाते से करीब 44 लाख रुपये उड़ा लिए। यह रकम कालीचरण ने अपनी बेटी की शादी के लिए जमीन बेचकर जमा की थी। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कुल 48 लाख किए थे जमा
कालीचरण एक फैक्ट्री में काम करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए जमीन बेची थी, जिससे उन्हें करीब 48 लाख रुपये मिले थे। यह पूरी राशि उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया की भंगेल शाखा में अपने खाते में जमा की थी।
8 से 14 अगस्त तक होती रही ठगी
22 अगस्त को जब कालीचरण कुछ रकम निकालने बैंक पहुंचे तो बैंककर्मियों ने उन्हें बताया कि खाते में पर्याप्त राशि नहीं है। यह सुनकर वह हैरान रह गए। जब उन्होंने बैंक स्टेटमेंट निकाला तो पता चला कि 8 अगस्त से 14 अगस्त के बीच उनके खाते से 21 बार में कुल 44 लाख रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं।
जांच में जुटी पुलिस
पीड़ित कालीचरण को शक है कि उनका मोबाइल हैक कर उनके बैंक खाते से पैसे उड़ाए गए। उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सड़कों की सफाई अधर में, QRT टीम की तैनाती पर उठे सवाल
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।