Noida News: नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने आपात स्थिति में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर गंभीर रूप से बीमार दो जुड़वां बच्चों को सकुशल एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करवाया। दिल्ली के नजफगढ़ स्थित सैपलिंग हॉस्पिटल से सेक्टर-30 चाइल्ड पीजीआई लाए जा रहे बच्चों को नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने डीएनडी से सेक्टर 30 चाइल्ड पीजीआई तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 6 किमी की दूरी को महज 3 मिनट 50 सेकेंड में पूरा किया।
पूरी तरह से खाली कराई गई सड़क
रोजाना जिस रोड पर हैवी ट्रैफिक रहता है। वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ता है। उस सडक को ग्रीन कॉरिडोर के दौरान पूरी तरह से खाली करवा लिया गया। डीएनडी से अस्पताल तक की 6 किमी की दूरी को महज 3 मिनट 50 सेकेंड में पूरा किया। इस दौरान करीब 40 ट्रैफिक पुलिसकर्मी रास्ते में तैनात रहे। दो एम्बुलेंस के साथ पुलिस पूरे रास्ते स्कॉट भी दिया। ताकि कोई परेशानी न आए। बिना किसी रुकावट के एंबुलेंस को हॉस्पिटल तक पहुंचाया।
800 ग्राम है बच्चों का वनज
न्ए जन्मे दोनों जुड़वां बच्चों का वजन महज 800 ग्राम है। उन्हें तत्काल इलाज की जरूरत थी। वो दिल्ली के नजफगढ़ के हॉस्पिटल में गंभीर स्थिति में भर्ती थी। सुधार न होने के कारण नोएडा के सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में भर्ती करवाया जाना था। यहां डॉक्टरों से बातचीत के बाद पीजीआई में बेड रिजर्व किए गए। दोनों बच्चों को जल्द से जल्द इलाज की आवश्यकता थी।
हर रेडलाइट पर मौजूद रही पुलिस
अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस से बातचीत की। जिसके बाद पुलिस ने डीएनडी से सेक्टर-30 चाइल्ड पीजीआई तक एक ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया। प्रत्येक रेड लाइट पर यातायात पुलिस को तैनात किया गया। आईएस टीएमएस से रेड लाइट के ट्रैफिक को रोका गया। बच्चों के परिवार ने इस मदद के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस का आभार जताया।
ये भी पढ़ें: Nikki Murder Case Update, विपिन से जेल में मिले 8 लोग, चाची की तबियत हुई खराब
संबंधित खबरें
प्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
29 mins agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
2 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
3 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
4 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
6 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
6 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
7 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
7 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
7 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines