Noida Liquor Sale: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों ने जमकर जाम छलकाए हैं। यहां 29 अक्टूबर से लेकर 1 नवंबर तक चार दिन में जिले में 25 करोड रुपए की शराब की रिकॉर्ड बिक्री हुई है। गौतमबुद्ध नगर जिले के आबकारी अधिकारियों के अनुसार 2023 के मुकाबले में इस बार दिवाली पर 25% से ज्यादा शराब बिक्री हुई है। बता दें उत्तर प्रदेश में नोएडा और ग्रेटर नोएडा इस समय कारोबार हो या आवासीय सोसायटी ये इलाका हाई डिमांड पर है, यहां बड़ी संख्या में आबादी रहती है।
आबकारी विभाग कर रहा निगरानी
मीडिया को दिए बयान में गौतमबुद्ध नगर जिले के जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस साल अक्टूबर के महीने में लोगों ने कुल 250 करोड़ रुपए की शराब खरीदी है, जबकि 2023 में 204 करोड़ की शराब की बिक्री हुई थी। आबकारी अधिकारियों के अनुसार बीते महीने अंग्रेजी, देसी शराब और बीयर सभी ब्रांड और शराब की बिक्री हुई है। आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार हाई डिमांड के बीच विक्रेताओं पर नजर रखी जा रही है। किसी तरह से शराब की कालाबाजारी न हो इस बात पर नजर रखी जा रही है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR से कब हटेगा दमघोंटू स्मॉग? मौसम विभाग का आया ताजा अपडेट
गौतम बुद्ध नगर जिले में शराब की कुल 564 दुकानें
जानकारी के अनुसार गौतम बुद्ध नगर जिले में शराब की कुल 564 दुकानें हैं। यहां अधिकांश दुकानों पर कैमरे लगाए गए हैं, जिससे शराब की कालाबाजारी न हो और उसमें किसी तरह की मिलावट न की जा सके। समय-समय पर आबकारी विभाग के अधिकारी इन ठेकों पर निरीक्षण करने जाते हैं जिससे यहां कौन से ब्रांड बिक रहे हैं इस पर नजर रखी जा सके। इलाके में कोई गैर कानूनी तरह से शराब न बेच सके इसकी जांच के लिए अलग टीम बनाई गई है।
ये भी पढ़ें: अल्मोड़ा बस हादसा: काम नहीं आई एयर एंबुलेंस सर्विस, कुछ दिन पहले ही पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन
संबंधित खबरें
उन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
4 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
4 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
8 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
9 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
11 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 day agoएक ही सर्टिफिकेट पर 10 शिक्षकों को मिली नौकरी? HC ने STF को सौंपी जांच
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines