अल्मोड़ा बस हादसा: काम नहीं आई एयर एंबुलेंस सर्विस, कुछ दिन पहले ही पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन

Almora Bus Accident: 29 अक्टूबर को इस एयर एंबुलेंस का उद्घाटन किया गया था। बताया जा रहा है कि ये एंबुलेंस फिलहाल चालू हालत में नहीं है।

Almora bus accident latest update, Almora bus accident live, Air Ambulance Service, Narendra Modi, Rishikesh AIIMS.

Air Ambulance Service Rishikesh AIIMS

Almora Bus Accident: ऋषिकेश एम्स तक घायल मरीजों को पहुंचाने के लिए बीते दिनों जोर-शोर से पहली हेलीकॉप्टर एंबुलेंस सर्विस लॉन्च की गई थी। खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली इसका उद्घाटन किया था। जबकि स्थानीय प्रशासन ने तो इसे उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक पल बताया था। लेकिन सोमवार को अल्मोड़ा जिले के मर्चुला के पास हुए बस हादसे में इसका प्रयोग नहीं किया जा सका। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसका कारण इसमें तकनीकी खामी बताया गया है।

स्थानीय लोगों का दावा है कि अगर एंबुलेंस को गंभीर रूप से घायल लोगों को एम्स पहुंचाने में प्रयोग हो पाता तो शायद जानमाल का नुकसान कम होता। बता दें मंगलवार दोपहर तक इस हादसे में अभी तक कुल 36 लोगों की मौत हो चुकी है। दरअसल, रामनगर के करीब मर्चुला में यात्रियों से खचाखच भरी बस खाई में गिर गई थी, बताया जा रहा है कि इस बस में कुल 55 यात्री सवार थे। अभी भी अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।

एंबुलेंस नहीं चली तो पैसेंजर हेलीकॉटर से किया एयरलिफ्ट

जानकारी के अनुसार 29 अक्टूबर को इस एयर एंबुलेंस का उद्घाटन किया गया था। बताया जा रहा है कि ये एंबुलेंस अभी चालू हालत में नहीं है। फिलहाल इसकी क्षमता और अन्य क्वालिटी चेक चल रहा है। हालांकि बता दें कि हादसे में घायल 6 गंभीर रूप से घायल लोगों को स्थानीय प्रशासन ने हेलीकॉटर से एयरलिफ्ट किया है। इन सभी घायलों को घटनास्थल से करीब 45 मिनट की दूरी पर रामनगर में अस्पताल में पहुंचाया गया है, जहां उनकी जान बचाई जा सकी है।

उत्तराखंड सरकार ने ये किए थे दावे

बता दें एंबुलेंस के उद्घाटन के दौरान उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि एम्स ऋषिकेश में एयर एंबुलेंस सेवा शुरू होने से राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत और आधुनिक बन सकेंगी। जानकारी के अनुसार एयर एंबुलेंस सेवा 108 एंबुलेंस की तर्ज पर चलेगी। इससे सड़क हादसों या अन्य घटनाओं में घायल गंभीर मरीजों को समय से एम्स पहुंचाया जा सकेगा, जिससे उनकी जान बचाई जा सके।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ