नोएडा वालों ने जमकर छलकाए जाम, 250 करोड़ रुपए की शराब की रिकॉर्ड बिक्री

Noida Liquor Sale: आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार हाई डिमांड के बीच विक्रेताओं पर नजर रखी जा रही है। किसी तरह से शराब की कालाबाजारी न हो इस बात की निगरानी हो रही है।

noida, greater noida, liquor sale, excise department, diwali celebration

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल

Noida Liquor Sale: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों ने जमकर जाम छलकाए हैं। यहां 29 अक्टूबर से लेकर 1 नवंबर तक चार दिन में जिले में 25 करोड रुपए की शराब की रिकॉर्ड बिक्री हुई है। गौतमबुद्ध नगर जिले के आबकारी अधिकारियों के अनुसार 2023 के मुकाबले में इस बार दिवाली पर 25% से ज्यादा शराब बिक्री हुई है। बता दें उत्तर प्रदेश में नोएडा और ग्रेटर नोएडा इस समय कारोबार हो या आवासीय सोसायटी ये इलाका हाई डिमांड पर है, यहां बड़ी संख्या में आबादी रहती है।

आबकारी विभाग कर रहा निगरानी

मीडिया को दिए बयान में गौतमबुद्ध नगर जिले के जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस साल अक्टूबर के महीने में लोगों ने कुल 250 करोड़ रुपए की शराब खरीदी है, जबकि 2023 में 204 करोड़ की शराब की बिक्री हुई थी। आबकारी अधिकारियों के अनुसार बीते महीने अंग्रेजी, देसी शराब और बीयर सभी ब्रांड और शराब की बिक्री हुई है। आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार हाई डिमांड के बीच विक्रेताओं पर नजर रखी जा रही है। किसी तरह से शराब की कालाबाजारी न हो इस बात पर नजर रखी जा रही है।

गौतम बुद्ध नगर जिले में शराब की कुल 564 दुकानें

जानकारी के अनुसार गौतम बुद्ध नगर जिले में शराब की कुल 564 दुकानें हैं। यहां अधिकांश दुकानों पर कैमरे लगाए गए हैं, जिससे शराब की कालाबाजारी न हो और उसमें किसी तरह की मिलावट न की जा सके। समय-समय पर आबकारी विभाग के अधिकारी इन ठेकों पर निरीक्षण करने जाते हैं जिससे यहां कौन से ब्रांड बिक रहे हैं इस पर नजर रखी जा सके। इलाके में कोई गैर कानूनी तरह से शराब न बेच सके इसकी जांच के लिए अलग टीम बनाई गई है।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ