---विज्ञापन---

Video: नोएडा में कुत्ते को लेकर विवाद, लड़कियों ने बुजुर्ग दंपती को जड़े थप्पड़

Noida News : यूपी के गौतमबुद्ध नगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुत्ते को लेकर दो लड़की और बुजुर्ग दंपती झगड़ा करते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

---विज्ञापन---

Noida News : दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर में कुत्ते को लेकर दो लड़कियों और बुजुर्ग दंपती के बीच झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लड़कियों ने दंपती को थप्पड़ जड़ दिए। इस पर सोसायटी में लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद दोनों लड़कियां अपने कुत्ते को लेकर वहां से चली गईं। इसे लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह घटना नोएडा के सेक्टर 78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी की है। कुत्ते को टहलाने को लेकर दंपती और लड़कियों के बीच विवाद हो गया। जब वृद्ध दंपती ने लड़कियों को कुत्ते को टहलाने से रोका तो वो बहस करने लगीं। उन्होंने वृद्ध दंपती पर हाथ उठा दिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो लड़कियां दंपती के साथ बहस करती नजर आ रही हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : मर कर भी नहीं मिला सुकून, हाईटेक शहर के पोस्टमार्टम हाउस में शवों की बेकद्री

---विज्ञापन---

दंपती-लड़कियों ने की हाथापाई

इस दौरान सोसायटी के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने लड़कियों को दंपती पर हमला करने से रोकने की कोशिश की। दो लड़कियों में से एक ने अचानक से पहले बुजुर्ग महिला और फिर बुजुर्ग पुरुष को थप्पड़ मार दिया। दोनों ओर से हाथापाई भी हुई। वीडियो में इन्हें (लड़कियों) पकड़ो-पकड़ो की आवाज भी सुनाई दे रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें :ऑफिस के लिए नोएडा जाना है तो घर से पहले निकलें, बंद हुआ ये फ्लाईओवर!

पुलिस मामले की कर रही जांच

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर नोएडा पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। हालांकि, अभीतक दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं की गई है। नोएडा पुलिस ने कहा कि अगर बुजुर्ग दंपती की शिकायत आएगी तो आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

First published on: Oct 25, 2024 03:22 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola