ऑफिस के लिए नोएडा जाना है तो घर से पहले निकलें, बंद हुआ ये फ्लाईओवर!

Elevated Road : अगर आप किसी काम से नोएडा जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। जीआईपी सेक्टर 18 से लेकर सेक्टर 62 की तरफ जाने वाले एडिवेटेड के एक हिस्से को बंद कर दिया है। ऐसे में आप जाम के झाम में फंस सकते हैं।

Nodia Elevated Road Update

Nodia Elevated Road Update

विज्ञापन

Nodia Elevated Road Update : अगर आप नोएडा में काम करते हैं तो ऑफिस के लिए घर से जल्दी निकलें, क्योंकि रास्ते में आपको जाम का सामना करना पड़ सकता है। गौतमबुद्ध नगर अथॉरिटी ने नोएडा के इस फ्लाईओवर का एक रास्ता बंद कर दिया। यह रास्ता दिल्ली ओर जाता है।

नोएडा में जीआईपी सेक्टर 18 से लेकर सेक्टर 62 की तरफ जाने वाले एडिवेटेड पर मरम्मत का काम चल रहा है। दिन के समय में वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क की दो लेन खुली रहती हैं, लेकिन रात में 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक फ्लाईओवर को पूरी तरह से बंद कर दिया जाता है।

विज्ञापन

फ्लाईओवर पर 7 अप्रैल से चल रहा कार्य

नोएडा अथॉरिटी ने सात अप्रैल से एलिवेटेड पर काम शुरू कर दिया था। पुरानी सड़कों को उखाड़कर फिर से नई परत बिछाई जा रही है। ये काम हाथों से किया जा रहा है, जिसकी वजह से इस कार्य में ज्यादा समय लग रहा है।

विज्ञापन

ये है रूट प्लान

विज्ञापन

फ्लाईओवर पर सड़क की मरम्मत का कार्य तीसरे चरण में चल रहा है। अब सेक्टर 61 से सेक्टर 31 के सी ब्लॉक के सामने तक कार्य चल रहा है, इसलिए यह हिस्सा बंद है। ऐसे में अब गाड़ियां सेक्टर 31 सी ब्लॉक के सामने से एलिवेटेड एंट्री पॉइंट से चढ़कर सेक्टर-18 की तरफ जा सकेंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ