Noida House Wall Collapsed: ग्रेटर नोएडा में बीती रात भीषण हादसा हो गया। एक निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहने से करीब 8 बच्चे मलबे के नीचे दब गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर लोगों में दहशत फैल गई। लोग मौके पर पहुंचे तो बच्चों की हालत देख उनका दिल दहल गया। आनन फानन में लोगों ने बच्चों को मलबे के नीचे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने 3 बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
5 बच्चों का उपचार चल रहा है। हादसा गौतम बुद्ध नगर में सूरजपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव खोदना कला में हुआ। भारी बारिश के कारण दीवार ढही। हादसे के वक्त बच्चे खेल रहे थे कि खेलते-खेलते मौत के मुंह में चले गए। बच्चे एक ही परिवार के थे। वहीं बच्चों की अचानक मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं हादसे का कारण बारिश के कारण निर्माणाधीन मकान की दीवार का भारी होना बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:हाई वोल्टेज ड्रामा! बिना शादी 9 साल जिससे मनाई ‘सुहागरात’, वो दुल्हन बन लेकर पहुंची बैंड बाजा बारात
2 बच्चे मामा के घर आए हुए थे छुट्टियों में
ADM सिटी अतुल कुमार ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि हादसे में मरने वाले बच्चे एक ही परिवार के हैं। मृतकों में शामिल 2 बच्चे भाई-बहन थे, जो अपने मामा के घर गर्मी की छुट्टियों में आए हुए थे। मृतकों की शिनाख्त 4 साल के आहद, 8 साल के आदिल और 2 साल की अल्फिजा के रूप में हुई है। 16 साल की आयशा, 5 साल का हुसैन, 12 साल की सोहना, 11 साल का वासील, 15 साल का समीर घायल हुआ है।
नोएडा के ही लुहारली गांव में ब्याही गई शबनम बच्चों अहाद और अल्फिजा को लेकर मायके आई हुई थी, लेकिन हादसे में उसके दोनों बच्चों की जान चली गई थी। शबनम के पिता सागीर ही मकान बनवा रहे थे और इसी निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी है। घायल बच्चों को दादरी के नवीन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एंबुलेंस नहीं आई, रिक्शे में ले जाना पड़ा अस्पताल
प्रत्यक्षदर्शी रहीम के अनुसार, सुबह बहुत भारी बारिश हुई थी तो मजदूरों की छुट्टी कर दी गई थी। बच्चे खेल रहे थे, अचानक चीख पुकार मच गई। मौके पर जाकर देखा तो बच्चे ईंटों-मिट्टी के नीचे दबे चिल्ला रहे थे। उन्होंने लोगों के साथ मिलकर बच्चों को मलबे के नीचे से निकाला। किसी का सिर फूटा था, किसी की बाजू टूट गई थी। कुछ बच्चे बेहोशी की हालत में थे।
लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन आधे घंटे तक वह नहीं आई। फिर बच्चों को रिक्शा में अस्पताल ले जाना पड़ा। जब लोग बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे तो पीछे से हादसास्थल पर एंबुलेंस पहुंची। इससे लोगों को आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि जब भी जरूरत पड़ती है, सरकारी सुविधाएं नहीं मिलती। वैसे सरकार ढिंढोरा पिटती रहती है कि एक कॉल पर एंबुलेंस हाजिर हो जाएगी।
यह भी पढ़ें:गंदी डिमांड! पुलिस वाला बोला- बहुत खूबसूरत हो, रात रंगीन कर दो हमारी, फिर जाने देंगे पिता-बहन को
संबंधित खबरें
'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 hr agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
2 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
3 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
5 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
6 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
6 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
7 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
8 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
19 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines