नोएडा में इंजीनियर युवती को बनाया शिकार, मैट्रीमोनियल साइट पर अनजान से दोस्ती पड़ी भारी

Noida News: नोएडा में एक इंजीनियर युवती को मैट्रीमोनियल साइट पर अनजान युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गया। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। इस दौरान आरोपी ने युवती से करीब 65 लाख रुपये भी ठग लिए।

Noida News, Noida Police, Noida, Latest News, Matrimonial Site, नोएडा खबर, नोएडा पुलिस, नोएडा, ताजा खबर, मैट्रीमोनियल साइट

युवती को मैट्रीमोनियल साइट पर दोस्ती करना पड़ा भारी

विज्ञापन

Noida News: नोएडा में एक इंजीनियर युवती को मैट्रीमोनियल साइट के जरिए युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गया। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप किया और अलग-अलग बहाने से उससे 65 लाख रुपये भी ठग लिए। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना सेक्टर-58 पुलिस से की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

डेढ़ लाख रुपये महीना कमाती है युवती

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह नोएडा की एक नामी आईटी कंपनी में नौकरी करती है। उसने जीवनसाथी डॉट कॉम पर प्रोफाइनल बनाई थी। इसी साइट पर आरोपी ने उससे संपर्क किया था। कुछ दिनों की मुलाकात के बाद आरोपी ने उसे 11 अगस्त 2024 को सेक्टर-56 के एक होटल में बुलाया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी उसे अक्सर होटल में बुलाने लगा और शादी का झांस देकर रेप करने लगा।

Advertisment

अलग-अलग बहाने से ठगे 65 लाख रुपये

पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने अलग-अलग बहाने से उससे करीब 65 लाख रुपये ठग लिए। उसने इस बीच उसे गोवा, कर्नाटक और शिमला भी ले गया और उसके मोबाइल से करीब 25 लाख रुपये अपने खाते में भी ट्रांसफर कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अलग-अलग तरीके से करीब 40 लाख रुपये का लोन भी लिया।

बिल्डर बताकर की थी दोस्ती

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक खुद का बिल्डर बताकर उससे दोस्ती की थी। 16 मार्च 2025 को आरोपी जयपुर जाने की बात कहकर चला गया और फिर कभी वापस नहीं आया। बाद में उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उससे झूठ बोलकर रिश्ता बनाया था।

पुलिस तलाश में जुटी

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ