Noida Development: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (New Delhi) से सटे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सबसे महत्वपूर्व शहर नोएडा (Noida) के एक खुशखबरी है। अगर प्राधिकरण की ये परियोजना सफल हुई तो आप जल्द ही रजनीगंधा चौक से सेक्टर-56 तक बिना किसी सिग्नल लाइट के फर्राटा भरेंगे। इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। नोएडा के विकास (Noida Development) को भी पंख लगेंगे।
जाम के समस्या से मिलेगा छुटकारा
नोएडा प्राधिकरण की ओर से बताया गया है कि वह रजनीगंधा चौक (सेक्टर 19/2-19/3 चौराहे पर) से सेक्टर 12/22 और सेक्टर 56 टी-प्वाइंट तक एक एलिवेटेड रोड बनाने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। ताकि इस सड़क पर ट्रैफिक सिग्नल को हटाया जा सके। इसके साथ ही यहां ट्रैफिक जाम की समस्या का भी समाधान किया जा सकता है।
वर्ष 2015 में बनी थी योजना, काम नहीं हो पाया शुरू
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2015 में इस सड़क को बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन जमीनी स्तर पर काम शुरू नहीं हो सका, इसलिए योजना को बीच में छोड़ दिया गया।
नोएडा प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि हम शहर में यातायात समस्या के मुद्दे को हल करने के लिए उपाय की तलाश में प्रस्तावों पर विचार कर रहे हैं। एक बार एलिवेटेड रोड परियोजना को मंजूरी मिल जाएगी, तो हम साइट पर काम शुरू कर देंगे।
और पढ़िए –Punjab News: शराब फैक्ट्री का विरोध कर रहे थे किसान, तभी सीएम मान का आया ये आदेश, जानें…
ये महत्वपूर्ण चौराहे हो जाएंगे सिग्नल फ्री
अधिकारियों के मुताबिक यदि प्रस्तावित एलिवेटेड रोड का निर्माण होता है, तो सेक्टर 19/21 चौराहे, सेक्टर 10/21 चौराहे, नोएडा स्टेडियम और सेक्टर 12/22 चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल हटा दिए जाएंगे। इससे इन स्थानों पर भीड़ कम हो जाएगी। एलिवेटेड रोड को लेकर प्राधिकरण के कार्य क्षेत्र ने प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है।
4.8 किमी की है ये प्रस्तावित एलिवेटिड रोड
एक बार जब यह कार्य मंडल की ओर से अनुमोदित हो जाएगा, तो इसे नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की ओर से जांचा और अनुमोदित किया जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद 4.8 किमी एलिवेटेड रोड का एस्टीमेट बनाया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि इसके बाद प्राधिकरण परियोजना के लिए निविदा जारी करेगा। अगले 4-5 महीनों में इस परियोजना को मंजूरी मिल सकती है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
9 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
11 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
11 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
12 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
14 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
16 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
18 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
19 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
20 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines