नोएडा में फिर मिले डेंगू के 11 मरीज, टोटल आंकड़ा पहुंचा 232
Noida News: जिले में डेंगू का डंक एक बार फिर से जोर पकड़ने लगा है। बृहस्पतिवार को डेंगू के 11 नए मरीज सामने आए। अब तक कुल 232 मामले दर्ज हो चुके है। ।
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी

Noida News: जिले में डेंगू का डंक एक बार फिर से जोर पकड़ने लगा है.बृहस्पतिवार को डेंगू के 11 नए मरीज सामने आए.अब तक कुल 232 मामले दर्ज हो चुके है.स्वास्थ्य विभाग भले ही स्थिति को नियंत्रण में बता रहा हो लेकिन रोजाना आ रहे 10 से 15 नए मरीजों ने चिंता जरूर बढ़ा दी है.
पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार डेंगू के मामले अभी तक कम है.2023 में जहां कुल 900 से अधिक केस दर्ज किए गए थे.वहीं 2024 में यह संख्या करीब 400 रही थी.12 सितंबर 2024 तक 332 मरीज सामने आए थे.इस बार अब तक 232 केस ही आए है, लेकिन अभी मानसून का असर जारी है.ऐसे में संक्रमण बढ़ने की आशंका लगातार बरकरार है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक डेंगू के बढ़ते मामलों का मुख्य कारण लगातार हो रही बारिश है.जलजमाव और नमी की वजह से मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही है. विभाग की टीमों द्वारा प्रभावित इलाकों में एंटी-लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है.मरीजों के घरों के आसपास निगरानी रखी जा रही है.
शासन ने डेंगू जांच की दर अधिकतम 600 रूपये निर्धारित की है.इस संबंध में जिले के सभी निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम्स और लैब को निर्देश जारी किए गए है.प्रत्येक निजी अस्पताल को डेंगू मरीजों के लिए कम से कम 5 बेड आरक्षित रखने होंगे.इन बेड पर मच्छरदानी अनिवार्य होगी.डेंगू की जांच केवल किट से ही करनी होगी.
जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों और लैब को निर्देशित किया जा चुका है.निरीक्षण के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी मानकों का पालन हो.उन्होंने जनता से अपील की कि घरों और आसपास पानी एकत्र न होने दे.नियमित सफाई करें और मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें.
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.