Greater Noida News: दोस्त ने कर दी डिलीवरी बाॅय की हत्या, खाना आर्डर करने को लेकर हुआ था विवाद

Greater Noida News: डिलीवरी बॉय के तौर पर फ्लिपकार्ट में काम करने वाला एक युवक महज खाने के विवाद में अपनी जान गंवा बैठा। अलीगढ़ निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ विनय उर्फ टीटू की हत्या के मामले में ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी मुबारक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

Crime Scene

Crime Scene

विज्ञापन

Greater Noida News: डिलीवरी बॉय के तौर पर फ्लिपकार्ट में काम करने वाला एक युवक महज खाने के विवाद में अपनी जान गंवा बैठा। अलीगढ़ निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ विनय उर्फ टीटू की हत्या के मामले में ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी मुबारक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल ली है।

एक कमरे में रहते थे दोनों

पुलिस ने बताया कि जितेंद्र और मुबारक दोनों हल्दौनी गांव स्थित गली नंबर 1 में एक ही कमरे में किराए पर रहते थे। दोनों फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय की नौकरी करते थे। घटना की रात खाने के ऑर्डर को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मुबारक ने जितेंद्र का गला दबा दिया। सुबह उसकी लाश कमरे में मिली।

Advertisment

डर के साए में था जितेंद्र

पीड़ित के भाई रवि कुमार ने बताया कि घटना से एक रात पहले जितेंद्र ने उससे फोन पर बात की थी। वह डरा हुआ था और बार-बार धमकी मिलने की बात कर रहा था। 5 सितंबर की सुबह करीब 5 बजे एक व्यक्ति ने फोन करके सूचना दी कि जितेंद्र मृत अवस्था में पड़ा है।

2020 में भी हुआ था जानलेवा हमला

रवि कुमार ने बताया कि वर्ष 2020 में भी आरोपी धर्मेंद्र ने जितेंद्र पर जानलेवा हमला किया था। इसकी एफआईआर अलीगढ़ के गभाना थाने में दर्ज है। इस बार भी हत्या के पीछे रंजिश की आशंका जताई गई थी।

विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुला राज

शुरुआत में जब लाश कमरे से बरामद हुई थी तब यह एक सामान्य मौत का मामला लग रहा था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया।

एक गांव के थे

ईकोटेक 3 कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि आरोपी मुबारक और मृतक जितेंद्र एक ही गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में एक ही कमरे में साथ रह रहे थे। पूछताछ में मुबारक ने कबूला कि खाना मंगवाने को लेकर झगड़ा हुआ था और गुस्से में आकर उसने जितेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ