हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Noida Authority Plot Scheme: नोएडा में एयरपोर्ट के करीब जमीन खरीदने का शानदार मौका, 11 जून तक करें आवेदन; जानिए प्लॉट की कीमत

Noida Mein Zameen: नोएडा एयरपोर्ट के आसपास बढ़ती रियल एस्टेट हचचल के बीच नोएडा अथॉरिटी की नई प्लॉट स्कीम से निवेशकों को एक बड़ा अवसर दिया है. 35 प्लॉट्स वाली इस योजना में आवेदन 11 जून तक किए जा सकते हैं. आइए जानते हैं इस योजना की पूरी डिटेल्स और कितनी है प्लॉट्स की कीमत?

विज्ञापन
नोएडा एयरपोर्ट के पास जमीन खरीदने का बड़ा मौका. (Image: AI/Pexels)

दिल्ली-NCR के रियल एस्टेट बाजार में हलचल तेज है. माना जा रहा है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के आधिकारिक संचालन की घड़ी जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे इस क्षेत्र में जमीनों की कीमतें आसमान छूने लगी हैं. इसी बीच, नोएडा विकास प्राधिकरण (Noida Authority) ने निवेशकों को बड़ा मौका देते हुए अपनी प्लॉट स्कीम की घोषणा की है, जिसके तहत कुल 35 भूखंडों (Plots) का आवंटन किया जाना है. इस योजना की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके तहत पेश किए गए एक सबसे महंगे कमर्शियल प्लॉट की रिजर्व कीमत ही ₹758 करोड़ आंकी गई है. इच्छुक आवेदक 11 जून तक आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: UP के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, अब महंगी नहीं होगी बिजली; पढ़ें सरकार का बड़ा

प्लॉट स्कीम की जरूरी जानकारी यहां समझें

  • योजना की शुरुआत: 19 मई 2026
  • ईएमडी जमा करने की आखिरी तारीख: 9 जून 2026
  • आवेदन की आखिरी तारीख: 11 जून 2026
  • कुल उपलब्ध प्लॉट: 35
  • किस तरह के प्लॉट: इंडस्ट्रियल, इंस्टीट्यूशनल, कमर्शियल और होटल
  • अन्य उपयोग: स्कूल, अस्पताल, नर्सिंग होम और कॉर्पोरेट कार्यालय
  • कीमत सीमा: लगभग 65 लाख रुपये से 758 करोड़ रुपये तक
  • औद्योगिक प्लॉट: कुल 19
  • स्थान: सेक्टर 3, 6, 7, 9, 10, 64, 80, 162 और फेज-2
  • आकार: 115 वर्ग मीटर से 8,000 वर्ग मीटर तक
  • सबसे महंगा प्लॉट: सेक्टर-18 में 29,408 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाला कमर्शियल प्लॉट है, जिसकी रिजर्व कीमत 758 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है.

क्यों वक्त के साथ तेजी से बढ़ रहे जमीन के दाम?

विशेषज्ञों के अनुसार किसी भी क्षेत्र में जमीन की कीमत तब बढ़ती है जब वहां विकास और कारोबार की संभावनाएं मजबूत दिखाई देती हैं. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, यमुना एक्सप्रेसवे, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे जैसी बड़ी परियोजनाओं ने क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूती दी है. बेहतर सड़क नेटवर्क और परिवहन सुविधाओं के कारण उद्योग, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउस, डेटा सेंटर और कॉर्पोरेट कंपनियों की इन जमीनों की तरफ रुची लगातार बढ़ रही है. यही वजह है कि कमर्शियल और औद्योगिक जमीनों की मांग तेजी से ऊपर जा रही है.

विज्ञापन

घर खरीदारों और निवेशकों पर क्या पड़ेगा असर?

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि किसी क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने का सीधा फायदा आवासीय बाजार को भी मिलता है. नए उद्योग और व्यवसाय आने से रोजगार के अवसर बढ़ते हैं, जिससे लोगों की बसावट और घरों की मांग में बढ़ोतरी होती है. इसके साथ ही स्कूल, अस्पताल, शॉपिंग सेंटर और मनोरंजन सुविधाओं का विकास भी तेज होता है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे, जेवर और गाजियाबाद के आसपास के इलाकों में वर्तमान समय में इसी तरह का विकास देखने को मिल रहा है, जिससे प्रॉपर्टी बाजार को लगातार मजबूती मिल रही है और दाम समय के साथ बढ़ते जा रहे हैं.

निवेश से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान

  • विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि किसी भी प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले सभी जरूरी मंजूरियों और कानूनी दस्तावेजों की जांच जरूर से करें.
  • सिर्फ व्यक्ति की बातों पर भरोसा करके, या सिर्फ कीमत देखकर निर्णय लेने के बजाय ईएमआई, स्टांप ड्यूटी, रजिस्ट्रेशन शुल्क और अन्य खर्चों का भी पूरा आकलन करें.
  • साथ ही वर्तमान और भविष्य की कनेक्टिविटी, रोजगार केंद्र, सामाजिक सुविधाएं और डेवलपर का रिकॉर्ड भी जरूर देखें.
  • साइट विजिट करके वास्तविक स्थिति को समझना भी जरूरी है.
  • जानकारों का मानना है कि एयरपोर्ट, मेट्रो, रैपिड रेल, एक्सप्रेसवे और औद्योगिक कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं के चलते आने वाले सालों में यह क्षेत्र एनसीआर के सबसे प्रमुख विकास केंद्रों में शामिल हो सकता है.
  • इस बात का ध्यान रखें कि बायर्स को इन्वेस्ट करने से पहले लीगल अप्रूवल की सही तरीके से जांच करनी चाहिए और फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स से राय लेनी चाहिए.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola