नोएडा अथॉरिटी का बड़ा एक्शन, AOA अध्यक्ष, बिल्डर और फ्लैट मालिकों पर दर्ज होगी FIR

Noida News: नोएडा में अब फ्लैट मालिक अपनी बालकनी में गमले नहीं रख पाएंगे। इसे लेकर मंगलवार को नोएडा अथॉरिटी ने एक आदेश जारी किया है। अथॉरिटी ने सख्त लहजे में कहा है कि अगर आदेश का उल्लंघन किया गया तो एओए के अध्यक्ष, सचिव, बिल्डर और फ्लैट मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

Noida News, Noida Authority, नोएडा न्यूज, नोएडा अथॉरिटी

नोएडा अथॉरिटी

विज्ञापन

Noida News: नोएडा अथॉरिटी ने मंगलवार को एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक, अब सोसायटी में फ्लैट मालिक अपनी बालकनी में गमलों को नहीं रख सकेंगे। फ्लैट मालिकों को बालकनियों की पेरापेट वॉल पर रखे गमलों को तुरंत हटाए जाने के निर्देश दिए हैं।

गमला गिरने से बच्चे की हुई थी मौत

Advertisment

नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक, हाल ही में सोशल मीडिया से एक खबर के बारे में पता चला था। इस खबर में एक सोसायटी की बालकनी की दीवार (पेरापेट वॉल) पर रखे गमले के गिरने से नीचे कम्पाउंड में खेल रहे बच्चे की मौत हो गई थी। इस घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया था। यह पूरी घटना पड़ोसी जिले गाजियाबाद की थी। प्रशासन ने घटना से सबक लेते हुए तुरंत बालकनी की दीवार पर गमले लगाए जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब इस घटना को लेकर नोएडा अथॉरिटी ने भी एक्शन लिया है।

बालकनी से तत्काल हटाएं गमले

अथॉरिटी की तरफ जारी बयान में कहा गया है कि उक्त घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है एवं इस प्रकार की अप्रिय दुर्घटना न हो, उसके लिए नोएडा क्षेत्र में विकसित समस्त ग्रुप हाउसिंग सोसायटीज में यह अपेक्षा की जाती है कि उनके यहां सभी फ्लैट्स की बालकनी की पेरापेट वॉल पर रखे गमलों को तत्काल हटाए जाने की कार्यवाही करें।

विज्ञापन

घटना हुई तो इन पर होगी FIR

नोएडा अथॉरिटी ने साफ तौर पर कहा है कि अगर इस प्रकार की अप्रिय दुर्घटना होती है तो एओए के अध्यक्ष, सचिव, बिल्डर और फ्लैट मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ