नोएडा में प्रशासन का बड़ा एक्शन, बुलडोजर से मकान और दुकान को किया जमींदोज

Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के डूब क्षेत्र में प्रशासन का बुलडोजर गरज रहा है। जिला प्रशासन और अथॉरिटी द्वारा लगातार कार्रवाई की जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को सोरखा गांव के डूब क्षेत्र में बने मकान, दुकान और प्लॉट को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया है।

bulldozer action noida

bulldozer action noida

विज्ञापन

Noida News: नोएडा के सोरखा इलाके में मंगलवार को जिला प्रशासन और अथॉरिटी की टीम ने 110 बीघा जमीन को मुक्त कराया है। बताया जा रहा है कि भूमाफिया ने सोरखा गांव डूब क्षेत्र में मकान, दुकान और प्लॉट काटकर उसकी बाउंड्री कराई हुई थी। शिकायत मिलने पर एसडीएम अनुज नेहरा और तहसीलदार ओम प्रकाश ने नोएडा अथॉरिटी और भारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और बुल्डोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। मुक्त कराई गई जमीन की कीमत 115 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

डूब क्षेत्र में बने थे पक्के मकान

Advertisment

सोरखा के डूब क्षेत्र में भूमाफिया अवैध निर्माण करा रहे थे। जिला प्रशासन और नोएडा अथॉरिटी से इसकी शिकायत की गई। जिसके बाद मंगलवार को एसडीएम अनुज नेहरा और तहसीलदार ओम प्रकाश भारी पुलिस के साथ सोरखा के डूब क्षेत्र पहुंच गए। इसके बाद अधिकारियों ने अथॉरिटी टीम के साथ मिलकर अवैध निर्माणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया। बताया जा रहा है कि यहां कुछ पक्के मकान भी बने थे, जिसका कुछ लोगों ने हल्का विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल को देखकर पीछे हट गए।

एक्शन रहेगा जारी

तहसीलदार ओम प्रकाश ने बताया कि सोरखा में जिन खसरा नंबर से अवैध निर्माण हटाया गया। उसमें खसरा नंबर 481,420,467,463,469 है। ये सभी हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में आते है। उन्होंने बताया कि डूब क्षेत्र के अवैध निर्माणों पर लगातार एक्शन लिया जा रहा है। यह एक्शन आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन

इन गांवों के डूब क्षेत्र में चल रहा है अवैध निर्माण

छजारसी, चोटपुर, यूसूफपुर चकशाहबेरी, बहलोलपुर, गढी चौखंडी, हैबतपुर, पर्थला खंजरपुर, सोरखा जाहिदाबाद, ककराला, अलीवर्दीपुर, जलपुरा, हल्दोनी, कुलेसरा और हिंडन व यमुना के तटबंध के निकट इलाहाबास, कुलेसरा, सुथ्याना, शहदरा, लखनावली, बेगमपुर, मुबारकपुर, गुर्जरपुर, झटटा, बादौली बांगर, तुगलपुर, कोंडली बांगर, सफीपुर, चूहड़पुर व मोमनाथल गांव है।

विज्ञापन

यमुना नदी के किनारे भी चल रहा निर्माण

वहीं यमुना नदी के किनारे मोतीपुर, तिलवाडा, मोमनाथल, गढ़ी समस्तीपुर, बादौली खादर, कोंडली खादर, कामबक्शपुर, दोस्तपुर मंगरौली, छपरौली व असदुल्लापुर (हरियाणा की तरफ), ओरंगाबाद, गुलावली, दलेलपुर, याकूतपुर में अवैध निर्माण हो रहा है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ