गुड न्यूज: नोएडा एयरपोर्ट के पास मिलेगा सपनों का घर, 11 अप्रैल को खुलेगी 276 लोगों की किस्मत

Greater Noida News: यमुना अथॉरिटी की आवासीय प्लॉट का फैसला 11 अप्रैल को किया जाएगा। यीडा ने 21 जून को समाप्त हुई भूखंड योजना में मिले आवेदकों की जांच शुरू कर दी है। योजना में सेक्टर 18 में दो सौ वर्गमीटर के 276 वर्गमीटर के भूखंड शामिल हैं।

Yamuna Authority, Noida Airport, यीडा प्लॉट स्कीम, यमुना अथॉरिटी, नोएडा एयरपोर्ट

नोएडा एयरपोर्ट के पास मिलेगा सपनों का घर

विज्ञापन

Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास यमुना अथॉरिटी की आवासीय प्लॉट का फैसला 11 अप्रैल को किया जाएगा। यीडा ने 21 जून को समाप्त हुई भूखंड योजना में मिले आवेदकों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लॉटरी से पहले ही आवेदकों की सूची अथॉरिटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। आने वाली 11 अप्रैल को फिर योजना की लॉटरी निकाली जाएगी।

किसानों को भी मिलेंगे प्लॉट

यमुना अथॉरिटी सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली भूखंड योजना 21 अप्रैल को निकाली थी। योजना में सेक्टर 18 में दो सौ वर्गमीटर के 276 वर्गमीटर के भूखंड शामिल हैं। इसमें सामान्य वर्ग के लिए भूखंडों की संख्या 214, किसान कोटे के लिए 48 व क्रियाशील उद्योग के लिए 14 भूखंड आरक्षित हैं। अथॉरिटी ने इस बार आवासीय श्रेणी के लिए आवंटन दरों में काफी अधिक बढ़ोतरी करते हुए 35 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर की थी। इस वजह से योजना में आवेदनों की संख्या कम होने की आशंका थी।

Advertisment

अन्य आवेदकों की की राशि की जाएगी वापस

योजना से अथॉरिटी को 10 प्रतिशत पंजीकरण राशि के रूप में 34 अरब 8 करोड़ 90 लाख 90 हजार 600 रुपये में मिल चुके हैं। इसमें आवेदन पत्रों की बिक्री से ही अथॉरिटी को 3 करोड़ 71 लाख 70 हजार 600 रुपये मिले हैं। सफल आवेदकों को छोड़कर अन्य आवेदकों की रजिस्ट्रेशन राशि लाटरी के बाद वापस कर दी जाएगी।

तय तिथी पर निकलेगी लॉटरी

यमुना अथॉरिटी सीईओ डा. अरुणवीर सिंह का कहना है कि लॉटरी तय तिथि पर निकाली जाएगी। इससे पहले आवेदकों की अंतिम सूची वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इसके बाद 11 अप्रैल को लॉटरी खोली जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद अन्य आवेदकों की रजिस्ट्रेशन फीस लौटा दी जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ