नोएडावासियों के लिए राहत भरी खबर, आज से खुल गया एलिवेटेड रोड, जानें फ्लाईओवर बंद होने का टाइम

Noida Elevated Road Latest Update : नोएडा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब यहां के लोगों को जाम से मुक्ति मिल गई, क्योंकि आज से एलिवेटेड रोड पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। अब लोग दिन के समय नोएडा फ्लाईओवर पर गाड़ी चला सकते हैं।

Noida Elevated Road open

Noida Elevated Road open

Noida Elevated Road Open From Today : नोएडावासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। गौतमबुद्ध नगर का एलिवेटेड रोड आज से खुल गया है, जिससे लोगों को जाम से निजात मिलेगी। नोएडा जीआईपी मॉल के सेक्टर 18 से लेकर सेक्टर 62 की तरफ जाने वाले एडिवेटेड पर वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक हटा दी गई है। हालांकि, अभी मरम्मत का कुछ कार्य बाकी है, जिसके लिए रात के वक्त फ्लाईओवर बंद रहेगा। आइए जानते हैं कि किस समय फ्लाईओवर बंद रहेगा?

विज्ञापन

आज से पूरे दिन खुल गया नोएडा एलिवेटेड

विज्ञापन

नोएडा एलिवेटेड को आज से पूरे दिन के लिए खोल दिया गया है। दिन के समय फ्लाईओवर के दोनों तरफ गाड़ियां फर्राटा भरते हुए नजर आएंगी, लेकिन रात में पहले की तरह ही रोक रहेगी। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद एलिवेटेड रोड के दोनों साइड को खोलने का फैसला लिया गया है। पहले फ्लाईओवर बंद होने की वजह से लोगों को जाम का सामना करना पड़ता था, जिससे सेक्टर-31-25 चौराहे से डीपीएस नोएडा तक वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं।

विज्ञापन

फ्लाईओवर पर गाड़ियों की आवाजाही पर लगी रोक हटी

इसे लेकर डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव का कहना है कि नोएडा इस्कॉन टेंपल के पास वाले फ्लाईओवर को शुक्रवार से खुल गया। नोएडा विकास प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-61 से सेक्टर-18 तक एलिवेटेड रोड पर मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। चौथे चरण के मरम्मत कार्य पूरा होने की वजह से फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक हटा दी गई है।

विज्ञापन

जानें कब खुलेगा और कब बंद रहेगा फ्लाईओवर

डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने बताया कि नोएडा एलिवेटेड रोड पर सुबह छह बजे से लेकर रात 11 बजे तक वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। वहीं, रात में 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक फ्लाईओवर बंद रहेगा। इस दौरान जरूरत के अनुसार वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा।

विज्ञापन

इन रूट्स पर जा सकेंगे लोग

विज्ञापन

नोएडा एलिवेटेड के जरिए अब लोग पहले की तरह ही सेक्टर-61, 62, 63, 67, एनएच-24 से सेक्टर-18 होकर डीएनडी, चिल्ला, दिल्ली, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे, परीचौक की ओर जा सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ