अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं. अब यात्रा करते वक्त रात होने से पहले अपने फोन या लैपटॉप को फुल चार्ज कर लें, क्योंकि अब रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में चार्जिंग पॉइंट की सुविधा बंद रहेगी. रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये बड़ा ऐलान किया है. बोर्ड का कहना है सभी जोनल रेलवे इस सिस्टम का सख्ती से पालन करें. निर्देश में ये भी कहा गया है कि तय समय के दौरान चार्जिंग पॉइंट पूरी तरह बंद रहेंगे और किसी भी तरह की छूट नहीं मिलेगी.
ये भी पढ़ें: ट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा 9% ब्याज के साथ मुआवजा
रेलवे ने क्यों लिया ये फैसला?
दरअसल, 25 अक्टूबर 2026 को मुंबई-हावड़ा में सफर के दौरान एक यात्री अपना पावर बैंक चार्ज कर रहा था, उसी वक्त उसमें ब्लास्ट हो गया. धमाके के तुरंत बाद पूरे कोच में धुआं भर गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. गनीमत ये रही कि कोई बड़ा हादसा होने से टल गया. इस घटना से सबक लेते हुए भारतीय रेलवे ने ये कड़ा आदेश दिया है. रेलवे बोर्ड ने जोनल रेलवे को निर्देश दिया है कि वो कर्मचारियों को समझाएं और ट्रेनिंग दें करें, ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि सभी डिब्बों में चार्जिंग पॉइंट इस छह घंटे की अवधि के दौरान बंद रहें.
पहले कब दिया ये आदेश?
ये पहली बार नहीं हुआ है कि रेलवे ने ट्रेनों में रात के वक्त चार्जिंग पॉइंट बंद करने का आदेश दिया हो. इससे पहले 19 जून 2014 को भी रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक चार्जिंग पॉइंट बंद करने के लिए निर्देश जारी किए थे. मार्च 2021 में रेलवे ने एक बार फिर इनका कड़ाई से पालन करने को कहा. उस साल 16 मार्च से, वेस्टर्न रेलवे ने तय घंटों के दौरान चार्जिंग पॉइंट्स की बिजली बंद करना शुरू कर दिया था. पावर बैंक की घटना के बाद, हाल ही के निर्देश में मौजूदा नियम को फिर से दोहराया गया है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे रात भर की यात्रा शुरू करने से पहले अपने फोन और बाकी जरूरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चार्ज कर लें.
ये भी पढ़ें: Indian Railways Profit: न 1st AC, न पैसेंजर ट्रेन! जानिए रेलवे को किस जगह से होती है सबसे मोटी कमाई?
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर कौन और कहां से जीता, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
36 mins agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
2 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
5 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
13 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
13 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
21 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
22 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
23 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
1 day ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines