ऑनलाइन डेटिंग एप पर हैं तो सावधान हो जाएं; नोएडा पुलिस ने पकड़ा नाइजीरियन ठगों का गिरोह, खुलासा चौंका देगा
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Noida: अगर आप भी किसी ऑनलाइन डेटिंग एप (Online Dating App) पर हैं तो सावधान हो जाएं। आपके साथ बड़ी धोखाधड़ी हो सकती है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में पुलिस ने छह नाइजीरियन (Nigerian) नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
इनके गिरोह में एक महिला भी शामिल बताई गई है। ये सभी आरोपी महिलाओं से ऑनलाइन चैट करते थे। इसके बाद उन्हें कस्टम या विदेशी करेंसी के नाम पर ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस ने जब इन आरोपियों का तरीका जाना तो उनके भी होश उड़ गए।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबित नोएडा के एडिशनल डीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि करीब दो-तीन दिन पहले नोएडा सेक्टर-20 थाने में धोखाधड़ी को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया था। यह शिकायत भूटानी मूल की एक महिला ने दर्ज कराई थी। इसके बाद मामले की जांच हुई और फिर नाइजीरियाई गिरोह को गिरफ्तार किया गया है।
ऑनलाइन डेटिंग ऐप के माध्यम से महिलाओं से दोस्ती कर कस्टम के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक महिला सहित 06 नाइजीरियन अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 03 लैपटॉप, 17 मोबाइल, इंटरनेट डोंगल, 40,860/-रूपये नगद, 03 पासपोर्ट आदि बरामद।
थाना सेक्टर-20 नोएडा ! pic.twitter.com/Ux9mKnB0YT
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) March 5, 2023
एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि इन सभी आरोपियों पर फर्जी ऑनलाइन आईडी के जरिए लड़कियों और महिलाओं के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है। आरोपियों के पास से 17 फोन जब्त किए गए हैं। इनमें करीब 300 लड़कियों से चैट मिली है, जिन्हें ठगने की कोशिश की जा रही है। मामले में अभी आगे की जांच जारी है। साथ ही इनके पास से 3 लैपटॉप, तीन पासपोर्ट, इंटरनेट डोंगल और कुछ हजार की नगदी भी मिली है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी पढ़ाई और इलाज के नाम पर वीजा लेकर भारत आए थे। इनकी वीजा अवधि भी वर्ष 2021 में खत्म हो चुकी है। इसके बाद बाद भी ये आरोपी वापस नहीं गए और यहीं पर धोखाधड़ी करने लगे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने ऑनलाइन डेटिंग साइट्स पर अपनी फर्जी आईडी बना रखी थीं। महिलाओं से दोस्ती करते थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: