New Year-Christmas Liquor Party License at home: न्यू ईयर पर अगर आप अपने रिश्तेदारों को पार्टी देना चाहते हैं लेकिन अगर नोएडा में रहते हैं तो पार्टी से पहले आपको यह खबर जरूर पढ़ लेनी चाहिए नहीं तो आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार अगर आप अपने घर या किसी कम्यूनिटी हाॅल में पार्टी देना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास लाइसेंस होना चाहिए।
यह भी पढ़ेंः UP पुलिस में 60 हजार से ज्यादा वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास कर सकेंगे अप्लाई
अधिकारियों की माने तो आबकारी विभाग नियमों के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए सार्वजनिक मंचों का उपयोग कर रही है ताकि लोगों को ऑकेजनल लाइसेंस के बारे में बताया जा सके। ऑकेजनल लाइसेंस दो कैटेगरी में मिलते हैं। एक तो घरों में होने वाली पार्टी के लिए। इस प्रकार के लाइसेंस के लिए 4 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। वहीं दूसरी कैटेगरी में कम्यूनिटी हाॅल या रेस्टाॅरेंट में शराब पार्टी के लिए होता है इसके लिए आपको 11 हजार रूपये खर्च करने पड़ेंगे।
सबसे जरूरी बात दोनों ही लाइसेंस एक ही दिन के लिए वैध होते हैं। लाइसेंस के लिए आप आबकारी विभाग की साइट upexciseportal.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जानें क्या होती है अवैध शराब
विभाग के नियमों के अनुसार लाइसेंस लेने के बाद जरूरी है कि शराब अवैध ना हो। अक्सर लोग दूसरे राज्यों से शराब लाकर पार्टी करते हैं जो कि अवैध है इसलिए सिर्फ लाइसेंस लेना ही काफी नहीं है इसके लिए जरूरी है कि शराब उसी राज्य की होनी चाहिए जिस राज्य का लाइसेंस हो। विभाग ने ऐसे मामलों की धरपकड़ के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 8882120733 जारी किया है। कोई भी नागरिक इस नंबर पर फोन करके अवैध शराब पार्टी की सूचना दे सकता है।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
9 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
12 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
17 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
18 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
18 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines