---विज्ञापन---

नौकरी angle-right

UP पुलिस में 60 हजार से ज्यादा वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास कर सकेंगे अप्लाई, तारीख और प्रक्रिया जान लें

UP Police Constable Vacancy 2023: उत्तर प्रदेश में 60 हजार कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकली है, जिसके लिए 3 दिन बाद से आवेदक अप्लाई कर सकेंगे। पढ़ें भर्ती से जुड़ी सभी जानकारियां...

---विज्ञापन---

UP Police 60 Thousand Constable Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होने का सुनहरा मौका है। 60 हजार कांस्टेबलों के पद खाली हैं, जिन्हें भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। काफी समय बाद UP पुलिस में इतने पदों पर बंपर भर्ती निकली है। भर्ती के लिए 10वीं और 12वीं पास ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। 27 दिसंबर से आवेदन शुरू होंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 जनवरी होगी। 18 जनवरी तक आवेदनों को सुधारने का मौका मिलेगा। फार्म भरने की फीस 400 रुपये है। ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पूरा नोटिफिकेशन उपलब्ध है।

 

---विज्ञापन---

आयुसीमा और योग्यताएं

भर्ती के लिए इच्छुक आवेदकों की उम्र 18 से 22 साल के बीच होनी चाहिए, लेकिन जिनका जन्म जुलाई 2001 से पहले हुआ है, वे भर्ती में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। महिलाओं के लिए उम्र की छूट है। 25 साल तक की महिलाएं भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगी। OBC, SC और ST वर्ग के आवेदकों को आयु सीमा में छूट मिलेगी, लेकिन इसका फायदा उत्तर प्रदेश के मूल निवासी ही उठा सकेंगे। आवेदकों के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है। उनके पास NCC-बी सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। सेलेक्शन के लिए पहले 300 नंबर का रिटन एग्जाम होगा। सामान्य ज्ञान, हिन्दी, मेंटल एबिलिटी और रिजनिंग से जुड़े करीब 150 सवाल पूछे जाएंगे, जो सभी ऑप्शनल होंगे। गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग होगी।

Police Recruitment Notification

Police Recruitment Notification

---विज्ञापन---

 

भर्ती के लिए शारीरिक योग्यता

युवाओं की हाइट 168 सेंटीमीटर से ज्यादा होनी चाहिए। सीना बिना फुलाए 79 सेंटीमीटर और फुलाने पर कम से कम 84 सेंटीमीटर या इससे ज्यादा होना चाहिए। SC वर्ग के आवेदकों के लिए सीना बिना फुलाए 77 सेंटीमीटर और फुलाने पर कम से कम 82 सेंटीमीटर होना चाहिए। महिला आवेदकों की लंबाई 152 सेंटीमीटर से ज्यादा होनी चाहिए। ST वर्ग के आवेदकों के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेंटीमीटर होनी चाहिए। महिला आवेदकों का वजन भी कम से कम 40 किलोग्राम होना चाहिए। फिजिकल के लिए पुरुषों को 25 मिनट में 4800 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। लड़कियों को 2400 मीटर की दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होगा।

---विज्ञापन---

किस वर्ग में कितने पद खाली?

कैटेगरी——————पद
अनारक्षित————-24102
EWS—————–6024
अन्य पिछड़ा वर्ग—-16264
अनुसूचित जाति——12650
अनुसूचित जनजाति—-1204

कैसे होगा सेलेक्शन?

  • लिखित परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (DV& PST)

First published on: Dec 24, 2023 05:41 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola