Man Arrested in Muzaffarnagar With 4 Timer Bombs : उत्तर प्रदेश के मुफ्फरनगर में एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने बड़ी अनहोनी को टाल दिया है। एसटीएफ ने यहां चार टाइमर बम बरामद किए हैं और इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान जावेद के रूप में हुई है जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
मेरठ से बुलाया गया बम निरोधक दस्ता
रिपोर्ट्स के अनुसार जावेद को नगर कोतवाली क्षेत्र के कालापर इलाके से शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया। बम डिफ्यूज करने के लिए मेरठ से बम निरोधक दस्ता बुलाया गया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही हम इसकी तह तक पहुंचेंगे। गुरुवार की शाम पुलिस ने बम बरामद किए थे। बताया जा रहा है कि ये बम मुजफ्फरनगर में ही बनाए जा रहे थे।
किसी महिला ने बनवाए थे टाइमर बम
जानकारी मिली है कि पूछताछ में जावेद ने पुलिस को बताया कि इन टाइमर बम का ऑर्डर एक महिला ने दिया था जो फिलहाल फरार चल रही है। पुलिस का मानना है कि इन बमों का इस्तेमाल किसी सुनियोजित साजिश में होना था। बताया जा रहा है कि जावेद के दादा का काम पठाखे बनाने का था और उसने अपने दादा से ही बम बनाना सीखा था। उसका ननिहाल नेपाल में है।
ये भी पढ़ें: तीन शवों के पोस्टमार्टम करने के लिए मांगे दो हजार
ये भी पढ़ें: क्या आस्था की काट निकाल पाएंगे अखिलेश यादव?
ये भी पढ़ें: BJP ने UP के 7 दिग्गजों को ही क्यों भेजा राज्यसभा
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
7 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
10 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
12 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
14 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
14 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
17 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
17 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
18 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
20 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines