Muzaffarnagar: 'चार साल से चक्कर लगा रहा हूं', कहकर किसान ने डीएम के सामने ही उठाया खौफनाक कदम

Uttar Pradesh Muzaffarnagar News: बुजुर्ग का कहना है कि वह चक्कर काट काटकर थक गया है, अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं, वह तंग आ गया है।

333 (16)

प्रतीकात्मक तस्वीर

Muzaffarnagar News: अधिकारियों की लापरवाही और उनके काम करने के तरीके से नाखुश जनता समय-समय पर अलग-अलग तरीकों से अपना गुस्सा और तकलीफ जाहिर करती रहती है। सरकारी कार्यालय और पुलिस थाने के चक्कर लगाते-लगाते थक जाना कोई आम बात नहीं है। ऐसी खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं। ज्यादातर मामलों में लोग इसे व्यक्त नहीं कर पाते और थक हारकर घर बैठ जाते हैं। इस बीच यूपी के मुजफ्फरनगर से भी ऐसी ही एक खबर सामने आई है, जब अपनी समस्या का समाधान नहीं होने पर एक फरियादी ने आत्महत्या करने की कोशिश की।

थक गया हूं चक्कर काटकर-किसान

मुजफ्फरनगर में डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी के सामने एक बुजुर्ग किसान ने अपने ऊपर डीजल डाल ली और आत्मदाह का प्रयास किया। बुजुर्ग किसान गांव लाडपुर का रहने वाला है और उसका नाम प्रवीण है। हालांकि वहां मौजूद पुलिस के जवानों ने उसे पकड़ लिया, जिससे उसकी जान बच गई। पीड़ित बुजुर्ग का कहना है कि वह चक्कर काट काटकर थक गया है लेकिन अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं, जिससे वह तंग आ गया है। उसका यह भी आरोप है कि भू-माफिया और अधिकारी मिले हुए हैं।

दी जा रही जान से मारने की धमकी-किसान

बुजुर्ग किसान का कहना है कि यहां खतौली में उसकी एक बीघा जमीन पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया है। इसे लेकर कई बार अधिकारियों से बात की, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। वह चार साल से चक्कर लगा रहा है, लेकिन शिकायत पर कार्रवाई नहीं हो रही है। किसान का कहना है कि बार-बार उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। उसने अपनी जमीन वापस नहीं मिलने पर जान दे देने की बात कही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ