Muslim Youth Sang Bhajan In Front Of CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर जिले में तीन दिवसीय ‘दिव्य कला एवं कौशल प्रदर्शनी’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल और सहायक उपकरण वितरित किए। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार दिव्यांगजन और निराश्रित बुजुर्गों के स्वावलंबन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। इस दौरान प्रदर्शनी में उन्होंने भजन गाने वाले एक मुस्लिम युवक से भी मुलाकात की।
मुस्लिम युवक ने सुनाई गुरु वंदना
सीएम योगी जब दिव्य कला एवं कौशल प्रदर्शनी में निरीक्षण के दौरान मुस्लिम युवक से मिलने पहुंचे तो उसने सबसे पहले गुरु वंदना सुनाई। न्यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से जारी वीडियो में आप युवक को ‘गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः’ गाते हुए सुन सकते हैं। इसके बाद मुस्लिम युवक ने ‘राम सियाराम… सियाराम जय जय राम’ भजन भी सुनाया।
यह भी पढ़ें: VIDEO: अयोध्या में अब गोलियों की गड़गड़ाहट नहीं होगी, कर्फ्यू नहीं लगेगा… राम मंदिर उद्घाटन पर खूब बोले योगी
सीएम योगी बोले- बहुत सुंदर
सीएम योगी ने भजन सुनने के बाद मुस्लिम युवक को शाबाशी भी दी। वे युवक के भजन से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने युवक की तरीफ करते हुए भजन को बहुत सुंदर बताया। इस दौरान उनके साथ गोरखपुर के लोकसभा सांसद रवि किशन भी मौजूद रहे।
वीडियो पर यूजर्स ने क्या कहा?
वीडियो पर यूजर्स ने भी अपने विचार रखे। एक यूजर ने कहा कि यह बात अविश्वसनीय जरूर है, लेकिन सही है। उसे ज्ञान प्राप्त है। वह जानता है कि ईश्वर एक है। इसलिए वह उसकी संगति का आनंद लेता है। दूसरे यूजर ने कहा- जय श्री राम।
यह भी पढ़ें: खुशखबरी! अयोध्या के लिए 8 शहरों से उड़ेंगी नई फ्लाइट्स, देखें पूरी डिटेल
संबंधित खबरें
UP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
20 mins agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
55 mins agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
2 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
3 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
4 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
5 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
5 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
16 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
20 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines