Mukhtar Ansari shooter killed: यूपी के मुजफ्फरनगर में एसटीएफ ने मुख्तार गैंग के शूटर शाहरुख पठान को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। शाहरुख बिजनौर का रहने वाला था। एनकाउंटर छपार थाना क्षेत्र के रोहाना मार्ग पर हुआ। एसटीएफ को कार से पिस्टल और कारतूस मिले हैं। एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली कि शूटर शाहरुख पठान मुजफ्फरनगर के एक इलाके में छिपा है। इसके बाद पुलिस उसके आने का इंतजार करने लगी। जैसे ही वह पहुंचा तो पुलिस ने उसे रोका। लेकिन उसने पुलिस पर फायरिेंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जीवा गैंग के लिए करता था काम
मुठभेड़ के बाद एसटीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार शाहरुख पर लूट और हत्या के गैंगस्टर एक्ट के तहत 12 से अधिक मामले दर्ज थे। वह करीब डेढ़ साल से फरार चल रहा था। वह जीवा गैंग के लिए काम भी करता था। मुख्तार की मौत के बाद वह जीवा गैंग का सक्रिय सदस्य बन गया था।
ये भी पढ़ेंः ‘उत्तर प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने की साजिश’, विधायक ने लिखा पत्र
जानें कौन था शूटर शाहरुख पठान
शूटर शाहरुख पठान पर लूट और हत्या के 12 से अधिक मामले अलग-अलग थानों में दर्ज थे। वह मूलतः बिजनौर का रहने वाला था। वह सुपारी लेकर हत्या करता था। उसने 2015 में पेशी पर आए एक आरोपी की हत्या कर दी थी। इसके बाद सरेंडर कर जेल चला गया। वहां से पुलिस की कैद से छूटकर फरार हो गया था। इसके बाद सरकार ने उस पर 50 हजार का इनाम रखा था।
शूटर शाहरुख पर उत्तराखंड में व्यापारी की हत्या का आरोप था। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद वह जीवा गैंग के लिए काम करने लगा उसका सक्रिय सदस्य बन गया।
ये भी पढ़ेंः Ghaziabad News: भोजपुर में गैस गोदाम पर लूट करने वाले दो बदमाश एनकाउंटर में घायल, एक हुआ फरार
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
7 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
10 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
10 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
16 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines