हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद यूपी में अलर्ट, धारा 144 लागू, सड़कों पर उतरी पुलिस

Mukhtar Ansari Death : उत्तर प्रदेश की बांदा जेल से एक बड़ी खबर सामने आई है। बाहुबली और माफिया मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है। दिल का दौरा पड़ने से उनकी जान चली गई। पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लगा दी गई है। सभी जिलों की पुलिस अलर्ट मोड पर है।

विज्ञापन
मुख्तार अंसारी की हुई मौत।

Mukhtar Ansari Death : उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की गुरुवार को मौत हो गई। बैरेक में वे अचानक से जमीन पर गिर पड़े और फिर बेहोश हो गए। इस पर जेल प्रशासन ने आनन-फानन में एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से मुख्तार अंसारी की मौत हुई है। यूपी में धारा 144 लागू है।

यह भी पढे़ं : मुख्तार अंसारी की जेल में तबीयत कैसे बिगड़ी? DG जेल SN Sabat ने बताई अंदर की कहानी

मऊ शहर की लाइट बंद

विज्ञापन

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की आज अचानक से तबीयत बिगड़ गई थी। इस पर उन्हें दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन के बाद अस्पताल के बाहर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई। मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि मऊ शहर की लाइट बंद है।

डॉक्टर के सामने मुख्तार अंसारी ने की थी उल्टी

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मुख्तार अंसारी बैरेक में बेहोश होकर गिर पड़े थे। इस पर जेल में डॉक्टर को बुलाया गया, जिनके सामने मुख्तार अंसारी को उल्टी हुई। इसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। इस पर जेल प्रशासन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। शुरुआत जांच में डॉक्टरों का कहना है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है।

यह भी पढे़ं : रामपुर सीट पर क्यों गरमाई राजनीति? आजम खान के करीबी समेत 12 के नामांकन खारिज

विज्ञापन

बांदा, मऊ और गाजीपुर में बढ़ी चौकसी

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बांदा में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। डीएम-एसपी समेत जिले की फोर्स का जमावड़ा मेडिकल कॉलेज पर लगा हुआ है। डीजीपी मुख्यालय ने सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। साथ ही मऊ और गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

सपा ने जताया दुख

समाजवादी पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर मुख्तार अंसारी के निधन पर दुख जताया है। सपा ने कहा कि पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का इंतकाल दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहने का संबल प्राप्त हो। विनम्र श्रद्धांजलि।

विज्ञापन

मख्तार के पैतृक घर पर जुटने लगे लोग

मुख्तार अंसारी के पैतृक घर गाजीपुर के मोहम्‍मदाबाद में लोग जुटने लगे हैं। उनके घर के आसपास पुलिस फोर्स तैनात है। कोई अप्रिय घटना न हो, इसलिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई। पुलिस की गाड़ियां लगातार हूटर बजाते जगह-जगह कर गश्त कर रही हैं। मुख्तार की मौत को लेकर कानपुर पुलिस भी अलर्ट है। संवेदनशील इलाकों में जोनल और सेक्टर सिस्टम के अंतर्गत दंगा नियंत्रण टीम को तैनात किया गया है। आज जुमे की नमाज को लेकर भी प्रशासन अलर्ट है।

विज्ञापन

बुलंदशहर में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बुलंदशहर में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। एसएसपी श्लोक कुमार सहित पुलिस के अधिकारी सड़कों पर उतरे हैं। शहर के मुख्य चौराहे सहित कस्बों में पुलिस कर सघन चेकिंग कर रही है। सभी थानों के प्रभारी व चौकी इंचार्ज चेकिंग कर रहे हैं। तलाशी के बाद ही वाहनों को आगे जाने दिया जा रहा है।

विज्ञापन

सीएम के आवास पर हुई बैठक

सीएम योगी के आवास पर DGP और ADG की अहम बैठक हुई। यूपी के सभी जिलों में पुलिस को अलर्ट पर भेजा गया है। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पुलिस सड़कों पर है। बांदा से लेकर गाजीपुर तक विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई है। सरकार ने एहतियात के उपाय शुरू कर दिए हैं। मुख्तार अंसारी का परिवार रास्ते में है और तड़के बांदा पहुंचने की उम्मीद है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola