रामपुर सीट पर क्यों गरमाई राजनीति? आजम खान के करीबी समेत 12 के नामांकन खारिज

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव को राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई हैं। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने में कई सीटों पर पार्टी में फूट नजर आ रही है। हम यहां रामपुर लोकसभा सीट की बात कर रहे हैं, जहां उम्मीदवारों को लेकर राजनीति गरमा गई है।

Azam Khan

रामपुर सीट क्यों गरमाई राजनीति।

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीति तैयार ली है। पार्टियों के दिग्गज नेता वोटरों को साधने में जुट गए हैं। उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी में फूट साफ नजर आने लगी है। इसका कारण आजम खान के करीबी आसिम राजा का नामांकन रद्द होना माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि रामपुर सीट को लेकर राजनीति क्यों गरमाई हुई है?

विज्ञापन

आजम खान भले ही जेल में बंद हैं, लेकिन उनकी नजरें टिकट बंटवारे पर टिकी थीं। आजम खान के रामपुर गढ़ से सपा के दो नेताओं और आजम खान के करीबी ने नामांकन दाखिल किया। आखिरी दिन समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम भी पर्चा दाखिल करने पहुंचे। वे वक्त कम होने की वजह से कलक्ट्रेट परिसर में भागते हुए नजर आए। इससे पहले मोहिबुल्लाह नदवी ने खुद को सपा उम्मीदवार बताकर नामांकन किया।

विज्ञापन

रामपुर सीट पर सपा में फूट

विज्ञापन

दोनों ही उम्मीदवार यह दावा कर रहे हैं कि वह सपा के अधिकृत प्रत्याशी हैं। हालांकि, पहले पार्टी की तरफ से इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया। आजम खान के करीबी माने जाने वाले आसिम राजा ने भी पर्चा दाखिल कर दिया। रामपुर में सपा में साफ-साफ फूट दिखाई दे रही है।

सपा के टिकट से मोहिबुल्लाह नदवी लड़ेंगे चुनाव

विज्ञापन

तीन नामांकन दाखिल होने से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि मोहिबुल्लाह नदवी को आजम खान समर्थन नहीं मिला है। इसी कारण से आसिम राजा का पर्चा भरवाया गया था। हालांकि, बाद में आजम खान के करीबी आसिम राजा का नामांकन रद्द हो गया, जबकि सपा ने मोहिबुल्लाह नदवी को रामपुर से आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है। ऐसे में आजम खान की नाराजगी सपा को भारी पड़ सकती है।

विज्ञापन

रामपुर में 12 के नामांकन हुए रद्द

रामपुर में आजम खान के करीबी आसिम राजा और अब्दुल सलाम समेत 12 के नामांकन खारिज हो गए हैं। आरओ ने मोहिबुल्लाह नदवी को सपा का अधिकृत प्रत्याशी माना है। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल सलाम और चंद्रपाल का भी पर्चा रद्द हो गया है। भाजपा, सपा और बसपा समेत छह के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पूरी जांच की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ