---विज्ञापन---

मुख्तार अंसारी की जेल में तबीयत कैसे बिगड़ी? DG जेल SN Sabat ने बताई अंदर की कहानी

Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी ने रोजा रखा था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी, देर शाम कमजोरी होने और बैचेनी होने की शिकायत करने के बाद उसे जेल से बांदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। जेल से ले लाते वक्त मुख्तार बेहोश था।

---विज्ञापन---

Mukhtar Ansari:  माफिया मुख्तार अंसारी ने आज रात करीब 10 बजे आखिरी सांस ली। देर शाम ही जेल में तबीयत बिगड़ने पर मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। सूत्रों के मुताबिक जेल से लाते वक्त मुख्तार बेहोश था। मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई थी। 9 डॉक्टरों का पैनल मुख्तार अंसारी के लिए तैनात किया गया था। इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। इस मामले में मेडिकल कॉलेज बांदा के प्रिंसिपल ने चुप्पी साधी हुई है। जिला और पुलिस प्रशासन भी खामोश है। जेल अधीक्षक भी मीडिया से बात नही कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

 

रोज़ा रखने के बाद ही तबीयत हुई खराब

DG जेल SN Sabat से मिली जानकारी के मुताबिक माफिया मुख्तार अंसारी रोजा रखता था और आज रोज़ा रखने के बाद ही उसकी तबीयत खराब हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि प्राइमरी स्टेज पर जेल के डॉक्टरों ने हार्ट अटैक के बारे में बताया था, हालत गंभीर होने की वजह से फिर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। बता दें मुख्तार अंसारी का मऊ विधानसभा सीट पर दबदबा रहा है। वह इस सीट से लगातार 5 बार विधायक रहे थे। साल 1996 में वह पहली बार बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर मऊ से चुनाव जीते थे।

---विज्ञापन---

सोमवार रात भी बिगड़ी थी अंसारी की तबीयत

जानकारी के मुताबिक इससे पहले मुख्तार अंसारी की तबीयत जेल में सोमवार रात भी बिगड़ गई थी। जिला अस्पताल से तुरंत तीन डाक्टर मौके पर पहुंचे थे। हालत में सुधार न होते देख देर रात ही मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया था, जहां दिनभर आईसीयू में रखने के बाद अगली शाम उसे डिस्चार्ज किया गया था। साथ ही, जेल में भी शिफ्ट कर दिया गया। बुधवार को भी हालत बिगड़ी, लेकिन डाक्टरों के ट्रीटमेंट से अंसारी को राहत मिल गई थी।

ये भी पढ़ें: जेल में बंद मुख्तार अंसारी की मौत, मऊ-बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू

---विज्ञापन---

खबर अपडेट की जा रही है..

First published on: Mar 28, 2024 10:50 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola