---विज्ञापन---

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद कहां है पत्नी अफसा? आम महिला कैसे बनी ‘मोस्टवांटेड’?

Afsa Ansari: माफिया से राजनेता बने मुख्तारी अंसारी की गुरुवार रात बांदा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। उसकी मौत के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि पत्नी अफसा अंसारी कहां हैं? अफसा को यूपी पुलिस ने मोस्टवांटेड लिस्ट में शामिल किया हुआ है।

---विज्ञापन---

Afsa Ansari Mukhtar Ansari: माफिया से राजनेता बने मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात मौत हो गई। मुख्तार की बांदा जेल में शाम को तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुख्तार 2005 से जेल में बंद था। मुख्तार की मौत के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि उसकी पत्नी अफसा अंसारी कहां हैं? वह अभी तक सामने क्यों नहीं आई हैं?

यूपी पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है अफसा अंसारी

दरअसल, मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी यूपी पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हैं। अफशां पर धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य धाराओं में 11 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें से तीन मामले अभी विचाराधीन हैं, जबकि 8 में पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

---विज्ञापन---

अफसा अंसारी ने संभाली मुख्तार गैंग की कमान

मुख्तारी अंसारी के साल 2005 में जेल जाने के बाद से अफसा अंसारी ने पूरे गैंग की कमान संभाल ली है। उनके ऊपर 75 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। बताया जाता है कि शादी के समय वह एक आम महिला थी, लेकिन बाद में वे मुख्तार गैंग का अहम हिस्सा बन गईं। अफसा पर धोखाधड़ी, अवैध कारोबार, डराने और धमकाने समेत कई आरोप हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: वो 8 मामले जिनमें Mukhtar Ansari को सुनाई गई थी सजा, जानें क्या सजा मिली और कितना जुर्माना लगा?

मुख्तार की राइट हैंड है अफसा अंसारी

अफसा अंसारी को अपने पति मुख्तार का राइट हैंड माना जाता है। उसने मुख्तार के जेल जाने के बाद से पूरे गैंग की कमान अच्छे से संभाली। वह गैंग और मुख्तार के बीच कड़ी का काम करती थी। कहा जाता है कि उसके पास लाइसेंसी पिस्टल भी थी, जिसे वह हमेशा अपने साथ रखती है। पुलिस के मुताबिक, वह IS-191 गैंग की सदस्य है।

---विज्ञापन---

आम महिला से अफसा अंसारी कैसे बनी मोस्टवांटेड?

अफसा अंसारी की 15 अक्टूबर 1989 को मुख्तार अंसारी के साथ शादी हुई थी। वह शुरू में एक आम महिला थीं। हालांकि, उनका परिवार आपराधिक गतिविधियों से जु़ड़ा हुआ है। अफसा के भाई आतिफ रजा और अनवर शहजाद के ऊपर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज है। अफसा तीन मामलों में मोस्टवांटेड है। इसमें छावनी लाइन और बबेड्डी इलाके में जमीन हड़पने के मामले भी शामिल हैं। ये मामले 2019 में दर्ज किए गए थे। मऊ थाने में 31 जनवरी 2022 को अफसा पर गैंगस्टर एक्ट के तहत तीसरा मामला दर्ज किया गया। अफसा के पहले बेटे अब्बास अंसारी के खिलाफ 8 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, दूसरे बेटे उमर अंसाी के खिलाफ भी धोखाधड़ी समेत 6 मुकदमे दर्ज हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी का बड़ा डर जो सच हो गया, कांग्रेस ने मौत को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

First published on: Mar 29, 2024 08:35 AM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola