MP-MLA कोर्ट ने शाहजहांपुर के BJP सांसद अरुण सागर को किया फरार घोषित

MP Arun Kumar Sagar
विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) जिले से भाजपा सांसद अरुण कुमार सागर (Arun Kumar Sagar) को जिला MP/MLA कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया है। बताया गया है कि जिले की एमपी/एमएलए कोर्ट ने वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज हुए एक मामले में पेश न होने पर यह आदेश जारी किया है। आरोप था कि चेकिंग के दौरान उनके पास से चुनाव सामग्री पकड़ी गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला 12 मार्च 2019 का है। संसदीय चुनाव के दौरान शाहजहांपुर के एक अधिकारी ने बरेली-जलालाबाद रोड से अरुण कुमार सागर के पास से प्रचार सामग्री को जब्त किया था। इसके बाद शाहजहांपुर के कांट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

Advertisment

कोर्ट ने जारी किए थे कई समन

विशेष लोक अभियोजक ने स्थानीय मीडिया को बताया कि कई इस मामले में कई बार समन जारी किए जाने के बावजूद सांसद एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश नहीं हुए। इसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। वारंट जारी होने के बाद भी वह पेश नहीं होने नहीं आए। इस पर न्यायाधीश अस्मा सुल्तान की अदालत ने 21 नवंबर को सांसद अरुण सिंह सागर को भगोड़ा घोषित कर दिया।

सांसद ने दिया ये बयान

इस पूरे मामले पर सांसद अरुण कुमार सागर ने एक मीडिया हाउस को बताया कि यह राजनीति से प्रेरित मुद्दा है। मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं जानता। न्यायपालिका के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है और कानून के अनुसार कानूनी उपाय करूंगा।

विज्ञापन

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की ही रामपुर सदर विधानसभा सीट से विधायक आजम खान को भी चुनाव के दौरान दर्ज मुकदमे के बाद अपनी विधायकी खोनी पड़ी हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा की ओर से भी उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है। अब इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ