लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद पुलिस का एक्शन प्लान, नमाज को लेकर अलर्ट जारी

लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद वक्फ संशोधन विधेयक पास हो गया। वहीं, बिल पास होने के बाद मुरादाबाद के मुगलपुरा इलाके में जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस का अलर्ट जारी है।

Moradabad news

Moradabad news

लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद पुलिस ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। जामा मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान कोई असामाजिक तत्व शरारत न कर पाए, इसके लिए पुलिस टीम ने अलर्ट जारी किया है। जामा मस्जिद चौराहे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए मॉनिटरिंग होगी।

विज्ञापन

पुलिस रखेगी कैमरों से नजर 

जामा मस्जिद चौराहे के साथ-साथ ही जामा मस्जिद की तरफ आने-जाने वाले रास्तों पर भी पुलिस के कैमरे लगेंगे। हर आने-जाने वाले व्यक्ति और वाहनों को कैमरों में रिकॉर्ड किया जाएगा। अगर किसी शरारती तत्व ने अमन में खलल डालने का प्रयास किया, तो निगरानी कैमरों की फ़ुटेज से शिनाख्त कर पुलिस सख़्त कार्यवाही करेगी। बता दें, मुगलपुरा इलाके के जामा मस्जिद में दोपहर डेढ़ बजे जुम्मे की नमाज होती है।

विज्ञापन

लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास

बता दें, वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा से पास हो गया। 12 घंटे से ज्यादा समय तक चली लंबी चर्चा के बाद लोकसभा ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 पारित कर दिया। इस विधेयक के पक्ष में 288 और विपक्ष में 232 वोट पड़े। स्पीकर ओम बिरला ने चर्चा पूरी होने के बाद वोटिंग करवाई। इस दौरान बिल के पक्ष में 288 वोट पड़े। वहीं, विरोध में 232 वोट पड़े और इस तरह रात 2 बजे वक्फ संशोधन बिल लोकसभा से पास हो गया। इससे पहले सदन में गौरव गोगोई, औवैसी समेत कई सदस्यों की ओर से लाए गए संशोधन खारिज हो गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ