---विज्ञापन---

सावधान! 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; ‘मौत’ बन रही नदियां-पहाड़, बाढ़ का खतरा मंडराया, देखें IMD का अपडेट

Today Weather Forecast: मानसून की बारिश कहर बरपा रही है। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। कई राज्य बाढ़ की चपेट में हैं और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है। आइए जानते हैं कि आज देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

IMD Weather Forecast Today 5 July: देशभर में मानसून की बारिश आफत बनकर बरस रही है। हालांकि लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन भारी बारिश के कारण परेशानियां भी उठानी पड़ रही हैं। बारिश के कारण जहां पूर्वोत्तर के 3 राज्य बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड में जहां नदियां उफान पर हैं, वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों से मलबे और पत्थरों के साथ भारी पानी भी कहर बरपा रहा है।

इंसान तो क्या, जानवर भी इस बार बारिश के पानी में डूबकर जान गंवा रहे हैं। असम के कांजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ आने से 15 से ज्यादा जानवरों की मौत हो चुकी है। बिहार में 11 पुल नदी के उफान में बह चुके हैं। उत्तराखंड में 4 धाम यात्रा रुकी हुई है। मौसम विभाग ने आज भी देश के करीब 15 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं कि आज देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

 

दिल्ली समेत इन राज्यों में आज बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में पिछले 2 दिन से बारिश हो रही है। आज भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। आज और कल के लिए दिल्ली में बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। पूरा जुलाई महीन दिल्ली में बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। राजधानी में 28 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। इसके अलावा आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, बिहार, गोवा, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:लड़कियों से सेवा, यौन शोषण, अंधविश्वास के आरोप; हाथरस भगदड़ कांड से सुर्खियों में आए ‘भोले बाबा’ को लेकर 5 खुलासे

हिमाचल में सड़कें ब्लॉक, बाढ़ आने का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में हालात खराब हैं। शिमला समेत कई जिलों में बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने हिमाचल में बारिश होने और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट दिया हुआ है। मंडी, चंबा, सोलन, कांगड़ा समेत कई जिलों में 100 से ज्यादा सड़कें ब्लॉक हैं। चंडीगढ़-मनाली हाईवे लैंड स्लाइड के कारण धंस गया है। इस हाईवे पर पर अभी वन-वे ट्रैफिक है। मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों को पहाड़ी इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी है। टूरिस्टों से अपील की है कि वे अभी हिमाचल का ट्रिप न बनाएं, अन्यथा भारी परेशानी उठानी पड़ेगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Hathras Stampede: बेटी-पत्नी ने गोद में तोड़ा दम, मां का मुंह कुचला…पीड़ितों की जुबानी खौफनाक मंजर की कहानी

उत्तराखंड में मानसून की बारिश का असर

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में बारिश के कारण लैंड स्लाइड की घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश सरकार ने भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ भारी से भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। पौड़ी और नैनीताल में स्कूल एक जुलाई से ही बंद हैं। गढ़वाल और कुमाऊं में बारिश के कारण बद्रीनाथ हाईवे पर लैंड स्लाइड हुआ, जिससे चारधाम यात्रा बाधित हुई। पिथौरागढ़ जिले में चट्टान दरकनें से हाईवे ब्लॉक है। चीन और तिब्बत के बॉर्डर तक जाने वाले सड़कें ध्वस्त हो गई हैं। मौसम विभाग ने चारधाम यात्रियों को संभलकर यात्रा करने की सलाह दी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:टॉपलेस होकर मालिश, गलत जगह छूना…लड़कियों के यौन शोषण की कहानी आई सामने

First published on: Jul 05, 2024 06:51 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola