---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

समुद्र में नाव पलटी, 89 लोगों की डूबने से मौत; मछली पकड़ने महासागर में गए थे मछुआरे

Boat Sinked Into Sea: मछुआरों से भरी नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया है। समुद्र में डूबने से 85 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। 70 से ज्यादा लोग लापता हैं। एक बच्ची समेत कुछ लोग रेस्क्यू किए गए हैं, लेकिन लापता लोगों के जिंदा बचने की आशंका कम नजर आ रही है।

---विज्ञापन---

Migrants Drowned into Sea: अफ्रीकी देश मॉरिटानिया में भीषण हादसा हुआ है। अटलांटिक महासागर में प्रवासी मछुआरों से भरी नाव पलट गई है। हादसे में अब तक 89 लोगों की मौत हो चुकी है। नौसेना के जवानों ने सभी 89 लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। वहीं 5 साल की बच्ची समेत 9 लोगों को सकुशल रेस्कयू किया गया। बताया जा रहा है कि 6 दिन पहले करीब 170 लोग नाव में सवार होकर मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे।

वे सेनेगल-गाम्बिया बॉर्डर होते हुए यूरोप जा रहे थी, लेकिन अटलांटिक महासागर में पानी के भंवर में फंस गए। समुद्र तट से करीब 4 किलोमीटर दूर उनकी नाव फंसी थी। खतरे का सिग्नल मिलते ही नौसेना के जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक डूबने से 89 लोग दम तोड़ चुके थे। बचाए गए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 70 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में बड़े पैमाने रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:13000 फीट ऊंचाई, जहाज अचानक जमीन से टकराया और क्रैश होकर टुकड़े-टुकड़े हुआ, 109 लोगों की हड्डियां मिलीं

यमन और अफगानिस्तान में हो चुके हादसे

बता दें कि अब से पहले यमन और अफगानिस्तान में ऐसे ही 2 बड़े हादसे हो चुके हैं। यमन में अदन शहर के पास समुद्र तट में नाव डूब गई थी। इस हादसे में करीब 45 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और 140 के करीब लोग लापता हुए थे, जिनका आज तक कुछ पता नहीं चल पाया है। हादसे का शिकार हुए लोग हॉर्न ऑफ अफ्रीका से थे और रेड सी को पार करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भंवर में फंस गए।

---विज्ञापन---

बता दें कि अकसर प्रवासी मजदूर अच्छे काम की तलाशमें सऊदी अरब पहुंचने के लिए ईस्टर्न रूट पर सफर पर निकलते हैं। यमन के लाल सागर को क्रॉस करने का प्रयास करते हैं, लेकिन भंवर में फंसकर डूबने से या भूख प्यास से मर जाते हें। यमन में हुए हादसे से पहले अफगानिस्तान में बड़ा हादसा हुआ था। यहां एक नदी पार करते समय नाव पलटकर डूब गई थी। हादसे में 20 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।

यह भी पढ़ें:कैफे में गेम खेलते-खेलते हो गई मौत, स्टाफ को लगा सो रहा है शख्स; 30 घंटे बाद पता चला सच!

---विज्ञापन---
First published on: Jul 05, 2024 09:23 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola