Uttar Pradesh Mission Shakti Campaign: महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों और घटनाओं को देखते हुए उनकी सुरक्षा के लिए योगी सरकार ने शारदीय नवरात्रि में एक खास अभियान का आगाज किया है, जिसे मिशन शक्ति नाम दिया गया है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके चौथे चरण की शुरुआत की। इस अभियान का मकसद महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों और घटनाओं पर लगाम लगाना है। इसके तहत पकड़े जाने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि साल 2020 में इस अभियान की शुरुआत हुई, जिसके चौथे फेज की शुरुआत अब हुई है।
यह भी पढ़ें: पांचों चुनावी राज्यों के लोगों के लिए चुनाव आयोग का कड़ा फरमान, उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई झेलेंगे
एंटी रोमियो स्कवाड के जरिए मनचलों पर रखी जा रही नजर
DGP मुख्यालय की ओर से अभियान की शुरुआत संबंधी सर्कुलर जारी किया गया है। DGP विजय कुमार ने सभी जोनल ADG एवं पुलिस कमिश्नरों को अभियान के तहत आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यह अभियान 15 दिन चलेगा। इस अभियान से ग्रामीण पंचायतों को जोड़ा गया है। वार्डों में चौपाल करके महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया जा रहा है। महिलाओं से अपील की गई है कि वे अभद्रता करने, पीछा करने, बाइक पर स्टंट करने वालों के खिलाफ तुरंत पुलिस को शिकायत दें। उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में 3195 एंटी रोमियो स्कवाड भी मनचलों पर नजर रखने को बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट में जीते 26 केस, शक होने पर खंगाला रिकॉर्ड तो निकला फर्जी है वकील
महिलाओं के अपराधियों को सजा दिलाने में UP अव्वल
महिला के खिलाफ होने वाले अपराधों में शामिल लोगों को सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। 19145 केसों में आरोपियों को सजा हुई। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज 7320 केसों मे सजा मिली। अप्रैल 2023 से जुलाई2023 तक 10 लोगों को मौत की सजा सुनाई गई। 696 केसों में उम्रकैद, 1738 केसों में 10 या उससे ज्यादा सालों की सजा और 4799 केसों में कम से कम 10 साल की सजा आरोपियों को सुनाई जा चुकी है। रेप के मामले में फतेहगढ़, सीतापुर, खीरी, कौशांबी और हमीरपुर में बढ़ोतरी हुई है। 81 फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई होती है। किसी अपराध में सिर्फ एक महीने में पूरे देश में सबसे अधिक 202 मामलों में सजा सुनाने का पिछली बार रिकार्ड बनाया था।
यह भी पढ़ें: चिली की गेंदबाज के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, एक ही ओवर में लुटा डाले 52 रन
अभियान में इन पॉइंट्स पर खास फोकस
- फास्ट ट्रैक में सुनवाई
- दुष्कर्म केसों में जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करके दोषियों को सजा दिलाना
- महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों की तस्वीरें पब्लिक करना
- मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना, उन्हें जेल भिजवाना
- थानों में महिलाओं के लिए डेस्क, अलग से महिला थाना प्रभारी की नियुक्ति
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
3 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
6 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
11 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
11 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
14 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
16 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
17 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
17 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines