मुस्कान ने हत्या से पहले पति सौरभ के साथ किया था डांस, साथ में बेटी भी थी; देखिए वीडियो

मेरठ के सौरभ राजपूत हत्या मामले में लगातार चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो बेटी के जन्मदिन का बताया जा रहा है। पूरा मामला क्या है, विस्तार से इसके बारे में जान लेते हैं।

Saurabh Rajput death case

शिव प्रकाश, मेरठ

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ राजपूत हत्या मामले में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। हत्यारोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया था। मामले में अब एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो बेटी पीहू के जन्मदिन पर 25 फरवरी को रिकॉर्ड किया गया था। वीडियो में सौरभ के साथ मुस्कान और 6 साल की बेटी पीहू डांस करती नजर आ रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जन्मदिन मनाने के अलावा सौरभ के मेरठ आने का कारण भी यह था कि वह अपने पासपोर्ट को रिन्यू करवा लेगा। इसके बाद वह वापस लंदन लौट जाएगा।

विज्ञापन

आरोपियों ने उसका पासपोर्ट भी छिपा दिया था, ताकि वह वापस लंदन न जा सके। हत्या के मकसद से ऐसा किया गया था। हालांकि न्यूज24 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता कि यह कब का है? कई मीडिया रिपोर्ट्स में इसे हत्या से पहले का बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना इलाके के इंदिरा नगर में पत्नी ने प्रेमी ने साथ मिलकर सौरभ को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था। बेटी के जन्मदिन के कुछ दिन बाद वारदात को अंजाम दिया गया था। बताया जा रहा है कि बेटी के जन्मदिन पर मुस्कान और सौरभ ने अपने कुछ दोस्तों को भी बुलाया था।

विज्ञापन

दोनों को मेरठ जेल भेजा

वीडियो में सौरभ और उसकी पत्नी मुस्कान के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग दिख रही है। कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि मुस्कान ऐसा कदम उठा लेगी। सौरभ भी वीडियो में काफी खुश दिख रहा है। फिलहाल मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को पुलिस ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। दोनों मेरठ की चौधरी चरण सिंह जेल में बंद हैं। दोनों बचपन से ही एक-दूसरे से परिचित थे। पहली से 8वीं तक साथ पढ़ाई की है। इसके बाद दोनों एक व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए संपर्क में आए थे। इसके बाद दोनों की एक मॉल में भेंट हुई, इसके बाद आपस में प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ