हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मुझे बीवी से बचाओ, सौरभ की तरह...'; मेरठ के शख्स ने पत्नी पर लगाए सनसनीखेज आरोप

उत्तर प्रदेश में पतियों का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। एक पति ने SSP को लेटर लिखकर पत्नी से जान बचाने की गुहार लगाई। उसने सौरभ राजपूत की तरह हत्या किए जाने का शक जताया है। मामला मेरठ का है, आइए जानते हैं कि पीड़ित का क्या कहना है?

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत गौरव शर्मा ने अपनी पत्नी रितांशी शर्मा उर्फ रीतू के खिलाफ मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा है। गौरव शर्मा ने पत्नी रितांशी पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। गौरव ने पुलिस को बताया है कि उसका विवाह वर्ष साल 2012 में हिंदू रीति-रिवाज से जागृति विहार निवासी ब्रह्मप्रकाश शर्मा की पुत्री रितांशी से बिना दान-दहेज के हुआ था। शुरुआती एक साल तक पत्नी संयुक्त परिवार में रही, लेकिन उसके व्यवहार, गाली-गलौज, मारपीट और बिना बताए घर से बाहर रहना जैसी आदतों के चलते गौरव को मजबूरन अलग मकान लेकर रहना पड़ा।

यह भी पढ़ें:‘लुट गया मैं, बर्बाद हो गई जिंदगी’; दूल्हा बने कानपुर के 62 वर्षीय रिटायर्ड अफसर की आपबीती

12 साल के भतीजे ने बताया सच

गौरव का आरोप है कि अलग रहने के बावजूद रितांशी का व्यवहार नहीं बदला। वह अक्सर कई-कई दिन घर से गायब रहती और गौरव की अनुपस्थिति में अपने पुरुष मित्रों के साथ नशे का सेवन करती थी। गौरव को जब पड़ोसियों से इसकी सूचना मिली तो उसने अपने 12 वर्षीय भतीजे वंश शर्मा उर्फ बल्लू को गांव से बुला लिया, जो उसके साथ घर में रहता था, लेकिन भतीजे के खुलासे ने गौरव को झकझोर दिया। बच्चे ने बताया कि जब गौरव बाहर होता था तो रितांशी के पास गंदे लोग आते हैं। वे कमरे में बंद होकर शराब पीते हैं और अश्लील बातें करते हैं। गौरव ने पत्नी का फोन चेक किया, तो उसके होश उड़ गए।

विज्ञापन

चैट स्क्रीनशॉट और वीडियो सबूत

गौरव ने बताया कि इंस्टाग्राम, फेसबुक और स्नैपचैट पर रितांशी के 5 पुरुषों आशीष उर्फ सनी निवासी सेक्टर-8 जागृति विहार, राज वर्मा निवासी हस्तिनापुर, लव चौहान निवासी सेक्टर-3 जागृति विहार, कुलदीप चौधरी उर्फ कुक्की निवासी पल्लवपुरम और अमन सिंह निवासी प्रताप विहार के साथ घनिष्ठ, अनैतिक और अवैध संबंधों के साक्ष्य मिले। उसके पास करीब 1200 पेजों के स्क्रीनशॉट और वीडियो सबूत के तौर पर मौजूद हैं, जो उसकी पत्नी रितांशी की हरकतों की पुष्टि करते हैं। सबसे सनसनीखेज आरोप यह है कि गौरव की पत्नी के पास 2 अवैध पिस्टल भी हैं, जो कथित रूप से उसके किसी पुरुष मित्र के हैं।

यह भी पढ़ें:क्या ‘दामाद’ से मांग भरवा चुकी सास? राहुल-अनीता ने सवालों के दिए अजीबोगरीब जवाब

विज्ञापन

पत्नी की 40 लाख हड़पने की योजना

गौरव ने बताया कि उसे अपनी हत्या होने का शक है, क्योंकि रितांशी सोशल मीडिया के जरिए अपने पुरुष साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या करके ट्रैवल इंश्योरेंस के 40 लाख रुपये हड़पने की योजना बना रही है। साल 2013 में भी रितांशी ने उस पर झूठा मुकदमा दर्ज करके उसे और उसके परिवार को ब्लैकमेल किया गया था। दबाव में आकर समझौता करना पड़ा, जिसमें रितांशी ने 2 लाख रुपये चेक, 3 लाख रुपये नकद और 8 तोला सोना वसूल कर अपने पिता और भाई को सौंप दिया था। इसके बाद भी उसने सुधार नहीं किया।

सौरभ की तरह मारे जाने का शक

गौरव का कहना है कि 3 दिसंबर 2024 को रितांशी ने उसके साथ मारपीट की और उसकी मां-बहन को भी गाली दी। जान से मारने की धमकी देकर घर छोड़ दिया। 8 जनवरी 2025 को जयंक चौधरी नामक व्यक्ति ने उसे फोन करके जान से मारने की धमकी दी। गौरव ने इस मामले की शिकायत 9 जनवरी को भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित गौरव ने SSP मेरठ से तत्काल प्रभाव से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है और अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। गौरव ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उसे उसकी बीवी से बचाया जाए, नहीं तो वह सौरभ राजपूत की तरह मारा जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:‘दामाद’ संग भागने वाली सास नई मुसीबत में फंसी, अनीता को लेकर राहुल घर पहुंचा तो जानें क्या हुआ?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola